होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब मीडिया मानती थी कि बच्चन साहब है इमर्जेंसी में मीडिया बैन के पीछे...

जब मीडिया मानती थी कि बच्चन साहब है इमर्जेंसी में मीडिया बैन के पीछे...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। Finished.... यही हेडिंग थी इलेस्ट्रेड वीकली की कवर पेज पर, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने कमरे में अपनी टेबल पर लगा रखा था और रोज उसे देखते थे। ये हेडिंग बच्चन के लिए ही लिखी गई थी कि उनका कैरियर तो फिनिश्ड हो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

Finished.... यही हेडिंग थी इलेस्ट्रेड वीकली की कवर पेज पर, जिसे अमिताभ बच्चन ने अपने कमरे में अपनी टेबल पर लगा रखा था और रोज उसे देखते थे। ये हेडिंग बच्चन के लिए ही लिखी गई थी कि उनका कैरियर तो फिनिश्ड हो गया। सालों तक लगी रही। दरअसल ये दौर था इमरजेंसी के बाद का जब तमाम फिल्मी मैगजींस ने मीडिया पर बैन के लिए इंदिरा गांधी के करीबी अमिताभ बच्चन को जिम्मेदार माना। उनका मानना था कि इसके पीछे अमिताभ बच्चन हैं। कई सालों तक ये बैन रहा, कि अचानक स्टार डस्ट ने उनको लेकर एक आर्टीकल छापा और उस आर्टीकल के बाद अमिताभ बच्चन स्टार डस्ट मैगजीन पब्लिश करने वाली वाली कंपनी मैग्ना पब्लिशिंग के मालिक नारी हीरा से मिलने जा पहुंचे।

दरअसल उस वक्त की चर्चित सिनेमा मैगजींस स्टार डस्ट, सिने ब्लिट्ज, स्टार एंड स्टाइल आदि को लगा कि मीडिया पर जो सेंसरशिप लगाई गई है, उसकी सलाह अमिताभ बच्चन ने दी होगी। नहीं तो क्या अमिताभ बच्चन विरोध नहीं करते। सच को किसी ने बच्चन से जानने की कोशिश नहीं की, लेकिन अपने तरीके से बच्चन का विरोध करना शुरू कर दिया। तय कर लिया कि अमिताभ बच्चन के बारे में ना कोई रिपोर्ट छपेगी और ना ही उनका कोई फोटो छापा जाएगा। होता ये था कि अगर किसी ग्रुप फोटो में अमिताभ बच्चन भी हैं तो उसको या तो साइड से क्रॉप कर दिया जाता था, या फिर वो स्पेस ब्लैंक करके ही छापा जाता था।

अमिताभ बच्चन को भी अहसास हो गया था, लेकिन उन्होंने इस बात पर ना गुस्से का इजहार किया और ना ही कोई बयान दिया। बल्कि खुद भी मीडिया से दूरी बना ली, वो भी फिल्मी पत्रकारों को अपनी तरफ से बैन करने लगे। इसी दौर में बच्चन एक बार पहाड़ों पर छुट्टी मनाने गए थे, तो एक प्रेस फोटोग्राफर ने फोटो लेने की कोशिश की, तो बच्चन ने उससे कैमरा छीनने की कोशिश की और वो फोटो काफी चर्चित हुआ था। ये वो साल थे जब अमिताभ बच्चन स्टार से सुपरस्टार होने के दौर में थे। 1975 में अमिताभ की शोले और दीवार रिलीज हुई थीं, तो 1976 में कभी कभी और हेराफेरी, 1977 में अमर अकबर एंथोनी तो 1978 में त्रिशूल। मीडिया उन्हें छाप नहीं रही थी और जनता सुपरस्टार बनाने पर तुली थी। 1982 तक ऐसे ही चलता रहा, जब तक कि नारी हीरा ने उनके ऊपर एक आर्टीकल नहीं छापा।

दरअसल 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ के साथ का हादसा तो सबको पता ही है, अमिताभ ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। नेशनल मीडिया के जरिए फैंस को खबर लग रही थी, पूरे देश में दुआएं जारी थीं और फिल्मी मीडिया खामोश था। स्टार डस्ट जैसी बड़ी मैगजीन निकालने वाले नारी हीरा से रहा नहीं गया, उन्होंने बैन को एक तरफा तोड़ दिया और एक लेख अमिताभ बच्चन और उनके हादसे को लेकर अपनी मैगजीन में छापा। हॉस्पिटल में बच्चन को काफी आश्चर्य हुआ। जब वो ठीक हुए तो नारी हीरा से मिलने जा पहुंचे।

अमिताभ ने नारी हीरा से पूछा कि आपने ये लेख क्यों लिखा, आप तो नाराज थे मुझसे? तो नारी हीरा के जवाब ने अमिताभ को लाजवाब कर दिया, वो जवाब था- “हम ये तो चाहते थे कि आप फेल हो जाएं, लेकिन ये बिलकुल नहीं कि आप मर जाएं।“ हालांकि उस मीटिंग में गिले शिकवे दूर हो गए, लेकिन बच्चन और मीडिया का ये अलगाव चलता रहा। उसके बाद बच्चन राजनीति में चले गए। बताते हैं कि 1999 में अजूबा की शूटिंग के दौरान अमिताभ ने पत्रकारों को खुद सैट पर बुलाया था, तब से रिश्ते सामान्य हुए। लेकिन नारी हीरा के इस लेख की कहानी बच्चन ने खुद अपने ब्लॉग में अपने चाहने वालों से शेयर की।

नारी हीरा ने अपने कैरियर की शुरूआत एड एजेंसी से की थी, लेकिन बाद में उसे पब्लिशिंग हाउस में बदल दिया। स्टार डस्ट, शो टाइम, सेवी और हैल्थ जैसी मैगजींस शुरू कीं। एक दौर में स्टार डस्ट तो फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित मैगजीन बन गई, उसके स्कूप देश भर में चर्चा का विषय बनने लगे। हालांकि अब स्टार डस्ट मैगजीन से ज्यादा उसके अवॉर्ड्स की चर्चा होती है। वीड़ियो फिल्मों के दौर में अपने बैनर हीबा फिल्म्स के तहत कुल 15 वीडियो फिल्में नारी हीरा ने बनाईं। आदित्य पांचोली और उर्मिला मांतोडकर को उनकी ही खोज माना जाता है। 2007 में नारी हीरा ने अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस मैग्ना फिल्म्स खोलकर फिल्म प्रोडक्शन में उतरने का मूड बनाया, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन को लेकर एक मूवी भी बनाई- भ्रम। लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

19 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

19 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

19 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

19 hours ago