होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, एक फोटो जर्नलिस्ट को अभिनेता अरबाज खान ने क्यों दिए पैसे...
जानिए, एक फोटो जर्नलिस्ट को अभिनेता अरबाज खान ने क्यों दिए पैसे...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">फिल्म अभिनेता सलमान खान हो या उनके भाई अरबाज खान, इनकी जिंदादिली किसी से छिपी नहीं है। हालही में अपनी फिल्म 'जीना इसी का नाम है’ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए जुहू स्थित होटल में पहुंचे अरबाज खान की जिंदादिली की एक बानगी देखने को
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फिल्म अभिनेता सलमान खान हो या उनके भाई अरबाज खान, इनकी जिंदादिली किसी से छिपी नहीं है। हालही में अपनी फिल्म 'जीना इसी का नाम है’ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए जुहू स्थित होटल में पहुंचे अरबाज खान की जिंदादिली की एक बानगी देखने को मिली।
दरअसल यहां कई फोटो जर्नलिस्ट थे, जो अरबाज खान को अपने कैमरे में उतार लेने को आतुर थे। यहीं एक ऐसा फोटो जर्नलिस्ट भी था, जिसके कैमरे का लेंस टूटा हुआ था, फिर भी वह उससे फोटो शूट कर रहा था। अरबाज खान की नजर जब फोटो जर्नलिस्ट के टूटे लेंस की तरफ गई तो उन्होंने तपाक से उससे पूछ लिया कि इसे ठीक क्यों नहीं करवा रहे हो?
फोटो जर्नलिस्ट ने इसका खर्चा कुछ हजार रुपए बताया। अरबाज ने तुरंत अपनी पॉकेट से पैसे निकालकर उस फोटो जर्नलिस्ट को दे दिए। वहां मौजूद हर शख्स अरबाज की यह जिंदादिली देख खुश था और फोटो जर्नलिस्ट भी पैसे पाकर खुश था।
गौरतलब है कि एक अंतराल के बाद अरबाज खान बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। अरबाज खान और सुप्रिया पाठक अभिनीत फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ 18 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। ‘बिबिया फिल्म्स’ की पूर्णिमा मियेद द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन केशव पन्नीरी ने किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स