होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खबर ब्रेक करने के चक्कर में शेखर गुप्ता की वेबसाइट से हुई ये ‘गड़बड़’
खबर ब्रेक करने के चक्कर में शेखर गुप्ता की वेबसाइट से हुई ये ‘गड़बड़’
खबर ब्रेक करने की जल्दबाजी में अक्सर गलतियां हो जाती हैं और पिछले कुछ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
खबर ब्रेक करने की जल्दबाजी में अक्सर गलतियां हो जाती हैं और पिछले कुछ समय से इसमें ज़बरदस्त इजाफा देखने को मिला है। यहां तक कि कई बार तो जीवित व्यक्ति को मृत ही बता दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता की न्यूज़ वेबसाइट ‘द प्रिंट’ (The Print) भी कुछ ऐसी ही जल्दबाजी का शिकार हो गई लगती है। दरअसल, ‘द प्रिंट’ ने 31 जनवरी को एक खबर प्रकाशित की थी, जिसके अनुसार, नोबेल पुरस्कार विजेता स्कॉटलैंड के एंगस डीटोन और ब्रिटिश अर्थशास्त्री थॉमस पिकेट्टी कांग्रेस के ‘न्यूनतम आय गारंटी प्रोग्राम’ को आकार देने में उसकी सहायता कर रहे हैं।
ऑपइंडिया के मुताबिक, उसने 2015 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एंगस डीटोन से इस बारे में जानने के लिए संपर्क किया और जो जवाब आया, उसने द प्रिंट की स्टोरी पर ही सवाल खड़े कर दिए। डीटोन ने ऑपइंडिया को भेजे अपने एक लाइन के ईमेल में स्पष्ट किया कि खबर पूरी तरह गलत है और उनका कांग्रेस या किसी अन्य से कोई संपर्क नहीं है। हालांकि, थॉमस ने ज़रूर इसकी पुष्टि की कि वो कांग्रेस के साथ प्रोग्राम को लेकर अपने विचार साझा कर रहे हैं। जैसे कि इसकी लागत क्या होगी और इसे कैसे अमल में लाया जा सकता है आदि।
ऑपइंडिया की पूरी खबर को आप यहाँ पढ़ सकते हैं-
टैग्स शेखर गुप्ता द प्रिंट