होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘राजस्थान पत्रिका’ से अलग हुए विवेक मिश्रा ने अब इस अखबार के साथ शुरू की नई पारी
‘राजस्थान पत्रिका’ से अलग हुए विवेक मिश्रा ने अब इस अखबार के साथ शुरू की नई पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राजस्थान पत्रिका के सतना एडिशन से खबर है कि यहां विवेक मिश्रा ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे यहां रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अब अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के रोहतक एडिशन के साथ शुरू की है। फिलहाल उन्हें यहां सीनियर रिपोर्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले वि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राजस्थान पत्रिका के सतना एडिशन से खबर है कि यहां विवेक मिश्रा ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे यहां रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अब अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के रोहतक एडिशन के साथ शुरू की है। फिलहाल उन्हें यहां सीनियर रिपोर्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले विवेक पिछले आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न मीडिया घरानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी करने के बाद विवेक ने साल 2009 में गृह जनपद कानपुर से निकलने वाले सांध्य अखबार ‘कंपूमेल’ के साथ बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद पॉयनियर (हिंदी) और वर्ष 2012 में आगरा से प्रकाशित ‘द सी एक्सप्रेस’ में काम किया। एक वर्ष बाद उन्होंने कानपुर में ‘जनसंदेश टाइम्स’ जॉइन कर लिया और इस दौरान उन्होंने रेलवे, एजुकेशन, मेडिकल व खेल बीट संभाली। राजस्थान पत्रिका के सतना एडिशन से साल 2014 में बतौर संवाददाता जुड़े विवेक यहां एजुकेशन बीट संभालने के साथ ही रेलवे से भी जुड़ी कई बड़ी व तथ्यात्मक खबरों ब्रेक किया। उन्होंने तेजतर्रार व खोजी पत्रकार के रूप में अपने को स्थापित किया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स