होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CM ने सूचना-प्रसारण मंत्री से कहा, अखबारों पर नहीं लगा है बैन

CM ने सूचना-प्रसारण मंत्री से कहा, अखबारों पर नहीं लगा है बैन

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कश्मीर घाटी में अखबारों के प्रकाशित नहीं हो पाने पर केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की और इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी मांगी। मुफ्ती ने फिलहाल यहा स्पष्ट कर दिया कि राज्य म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कश्मीर घाटी में अखबारों के प्रकाशित नहीं हो पाने पर केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की और इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी मांगी। मुफ्ती ने फिलहाल यहा स्पष्ट कर दिया कि राज्य में अखबारों के प्रकाशन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नायडू ने सोमवार रात को राज्य में समाचार पत्रों पर प्रतिबंध से संबंधित मुद्दे पर महबूबा से बातचीत की।

वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री के सलाहकार अमिताभ मट्टू ने कहना है कि कश्मीर घाटी में जारी हिंसा के मद्देनजर अखबारों के प्रकाशन पर पाबंदी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बिना पूछे लगाई गई।  एक अंग्रेजी न्यूज चैनल में बातचीत में मट्टू ने कहा कि मैं खुद कई समाचार संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों से जाकर मिला हूं। मैंने अखबारों पर तथाकथित प्रतिबंध के लिए खेद जताया है, माफी मांगी है। मैंने उन्हें बताया कि यह असमंजस और भ्रम के कारण हुआ है।

उन्होंने कहा कि कई बार कुछ फैसले स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी लेते हैं, जिनका उच्च स्तर पर कोई सरोकार नहीं होता। अखबारों पर प्रतिबंध के मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही।

गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार आधी रात के बाद एक दर्जन से अधिक अखबारों के कार्यालयों और प्रेस परिसर में दबिश देकर समाचार पत्रों का प्रकाशन रुकवाकर छप चुकी प्रतियों को जब्त कर लिया था। प्रकाशकों ने अपनी-अपनी वेबसाइटों पर दावा किया था कि उनकी छपी हुई कॉपियां जब्त कर ली गई और प्रिंटिग प्रेस के लिए काम करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं स्थानीय समाचार एजेंसियों का कहना है कि पुलिस ने कथित तौर पर उन्हें समाचार जारी करने से मना किया था जिसके बाद उन्होंने अपने समाचार बुलेटिन रोक दिए। कश्मीर में अखबारों के संपादकों, मुद्रकों और प्रकाशकों की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि वे कथित सरकारी कार्रवाई की कडी निंदा करते हैं। ‘द एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने भी राज्य में मीडिया पर जम्मू-कश्मीर सरकार के ‘अनुचित दबाव’की आलोचना की।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

2 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

9 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

14 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago