होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्तर प्रदेश से लॉन्च होगा वीकली न्यूज़पेपर– ‘गांव कनेक्शन’

उत्तर प्रदेश से लॉन्च होगा वीकली न्यूज़पेपर– ‘गांव कनेक्शन’

अपने अनूठे प्रयोग के लिए काफी समय से चर्चित साप्ताहिक समाचारपत्र गांव कनेक्शन अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है। समाचारपत्र विशेष तौर पर ग्रामीण मुद्दों को उठाएगा। शुरुआत में, गांव कनेक्शन, सीतापुर, बाराबंकी और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लॉन्च किया जाएगा। गांव कनेक्शन प्रतिष्ठित संगठन, भारतीय ग्रामीण विद्यालय सोसाइटी का उपक्रम है और प्रसिद्ध गीतकार,

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

अपने अनूठे प्रयोग के लिए काफी समय से चर्चित साप्ताहिक समाचारपत्र गांव कनेक्शन अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है। समाचारपत्र विशेष तौर पर ग्रामीण मुद्दों को उठाएगा। शुरुआत में, गांव कनेक्शन, सीतापुर, बाराबंकी और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लॉन्च किया जाएगा। गांव कनेक्शन प्रतिष्ठित संगठन, भारतीय ग्रामीण विद्यालय सोसाइटी का उपक्रम है और प्रसिद्ध गीतकार, नीलेश मिश्रा इसके संपादकीय निदेशक हैं। गांव कनेक्शन से उत्तर प्रदेश सहित देश भर के टॉप लेवल के पत्रकारों के साथ-साथ कई और मीडिया प्रोफेशनल भी जुड़ रहे हैं। शुरुआत में, यह समाचारपत्र 50 हजार घरों तक पहुंचेगा। संगठन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पृष्ठभूमि के लोगों को भी मौका दिया जाएगा। गांव कनेक्शन लॉन्च होने से पहले इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है और इसके फेसबुक पेज पर भारी संख्या में विजिटर आ रहे हैं। इस बारे में गांव कनेक्शन के कंटेंट एडिटर, मनीष मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश की गिनती उन राज्यों में की जाती हैं जहां से सबसे ज्यादा समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं, लेकिन ग्रामीण मुद्दों और विकास को लेकर कोई भी समाचारपत्र प्रकाशित नहीं किया जाता है। इस समाचारपत्र में, गांवों, जिलों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हो रहा है, इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में, जब सभी समाचारपत्र फिल्मी गॉसिप, सनसनीखेज ख़बरों और कलरफुल तस्वीरों से भरे होते है और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक प्रासंगिक और मूल ख़बरें गायब रहती है, गांव कनेक्शन में ऐसी ख़बरों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इसी संदर्भ में अखबार के संपादकीय निदेशक नीलेश मिश्रा ने कहा कि कहा, हम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की इस दूरी को पाटना चाहते हैं। अखबार की शुरुआत में 50 हजार प्रतियां प्रकाशित की जायेंगी और कवर प्राइस 5 रुपये रखा जायेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago