होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने इस प्‍लेटफार्म के लिए खरीदार की तलाश कर रहा नेटवर्क18

अपने इस प्‍लेटफार्म के लिए खरीदार की तलाश कर रहा नेटवर्क18

मुकेश अंबानी के नेतृत्‍व वाला ‘नेटवर्क 18’ ग्रुप अपने ऑनलाइन फूड प्‍लेटफार्म ‘Burrp’ को बेचने अथवा ट्रांसफर करने की फिराक में जुटा हुआ है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

मुकेश अंबानी के नेतृत्‍व वाला नेटवर्क 18’ ग्रुप अपने ऑनलाइन फूड प्‍लेटफार्म ‘Burrp’ को बेचने अथवा ट्रांसफर करने की फिराक में जुटा हुआ है और इसके लिए इन्‍वेस्‍टर्स की तलाश कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी ऐसी कंपनी का नाम सामने नहीं आया हैजिसने इसमें दिलचस्‍पी दिखाई हो।

इस बारे में जब हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने ‘Lodestar’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अरुण शर्मा से बातचीत की तो उन्‍होंने कहा, ‘मौजूदा चैनल ने वेब डोमेन में कोई पेशकश नहीं की है।’ उन्‍होंने कहा कि मीडिया कंपनियां डिजिटल स्‍पेस में अपने पोर्टफोलियो का विस्‍तार कर रही हैवही इसे खरीदने में अपनी रुचि दिखा सकती हैं।  

 वहीं पॉलिसीबाजार’ (Policybazaar) के सह संस्‍थापक और सीएफओ आलोक बंसल का कहना है कि किसी भी कंपनी का मूल्‍यांकन तीन फैक्‍टर्स अर्थात स्‍केलग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी पर निर्भर करता है। बंसल ने कहा, ‘कोई भी एंटरप्राइजेज भविष्‍य की ग्रोथ को ध्‍यान में रखते हुए कम समय में लाभ से समझौता कर सकता है। आखिरकार पहले बिजनेस को समझना पड़ता है।’ 

‘Burrp’ के को-बिजनेस हेड प्रदीप प्रभु ने जनवरी में एक इंटरव्‍यू में कहा था कि इसने छह करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू कमाया है जबकि मार्च 2019 तक इसका लक्ष्‍य 150 करोड़ रुपये रखा गया है। कंपनी का अनुमान था कि तीन साल में यह काफी आगे पहुंच जाएगी।

हालांकि 19 अप्रैल को नेटवर्क18 ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने ‘Burrp’ के ढांच में बदलाव की स्‍वीकृति प्रदान कर दी है।

इस बारे में Network18 ने नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज को जानकारी दी है कि बोर्ड ने ‘Burrp’ की बिक्री अथवा उसे किसी हाथों में ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी है।

’ Careers360’ के चेयरमैन महेश्‍वर पेरी ने बोर्ड के इस कदम को काफी हैरतभरा बताया है। पेरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि खरीदार के बारे में उन्‍होंने कुछ सोच लिया है। हालांकि वे इस नाम को उजागर नहीं करना चाहते हैं।पेरी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि यह ग्रुप की ही अपनी कोई कंपनी भी हो सकती है।

हालांकि नेटवर्क18 के बोर्ड ने अपने कुछ डायरेक्‍टरों और अधिकारियों को इस दिशा में आए विकल्‍पों पर आगे काम करने के लिए कह दिया है। लेकिन कंपनी ने इनका नाम बताने से इन्‍कार कर दिया। इसके अलावा नेटवर्क 18 ने संभावित रकम का भी खुलासा नहीं किया है। उललेखनीय है कि Burrp की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। तीन साल बाद नेटवर्क 18 ने 4.25 करोड़ रुपये में इसका अधिग्रहण कर लिया था।



समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago