होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस अस्पताल में बनेंगे पत्रकारों के लिए दो प्राइवेट वार्ड...
अब इस अस्पताल में बनेंगे पत्रकारों के लिए दो प्राइवेट वार्ड...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम.वाय.अस्पताल में अब पत्रकारों के लिए दो प्राइवेट वार्ड की बनाए जाएंगे। बता दें कि ये वॉर्ड सांसद निधि फंड से बनाए जाएंगे। इसकी घोषणा राजानी भवन में आयोजित एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम.वाय.अस्पताल में अब पत्रकारों के लिए दो प्राइवेट वार्ड की बनाए जाएंगे। बता दें कि ये वॉर्ड सांसद निधि फंड से बनाए जाएंगे। इसकी घोषणा राजानी भवन में आयोजित एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की इंदौर इकाई की बैठक के दौरान की गई।
इस बैठक में 17 जुलाई को इंदौर में होने वाले संभागीय सम्मलेन के आयोजन की रुपरेखा भी तैयार की गई। फिलहाल इंदौर इकाई के पदाधिकारियों ने एम.वाय.अस्पताल में पत्रकारों के वार्ड के लिए सांसद सुमित्रा महाजन से 7 लाख रुपए अनुदान देने की मांग की है।
दअसल सांसद निधि से भोपाल और बैतूल जिला अस्पताल में पत्रकार प्राइवेट वार्ड का निर्माण किया जा चुका है।
बता दें कि, 17 जुलाई को इंदौर में होने वाले संभागीय सम्मलेन सम्मलेन में पत्रकारिता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी और साथी ही वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी होगा।
बैठक में संभाग और जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में भूपेंद्र नामदेव, राहुल यादव, शीतल रॉय, मुकेश मिश्रा, एम.एम.शेख, अम्बर नायक, अजय यादव, राहुल दवे, अजय जायसवाल, हितेश शर्मा, रवि रत्नाकर, व्यंकटेश शारदा सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स