होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो फोटो जर्नलिस्ट ने इस तरह पेश की मानवता की मिसाल
दो फोटो जर्नलिस्ट ने इस तरह पेश की मानवता की मिसाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गुजरात के सूरत शहर में अलग-अलग अखबारों में काम करने वाले दो फोटोजर्नलिस्ट्स ने मानवीय धर्म अपनाया और तापी नदी में कूदने को आतुर एक महिला की जान बचाई। इन दोनों फोटोजर्नलिस्ट ने न केवल महिला की जान बचाई बल्कि उसे समझाकर उसकी मनोदशा को बदल दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन महिला को लेने मक्कई पुल पहुंच
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गुजरात के सूरत शहर में अलग-अलग अखबारों में काम करने वाले दो फोटोजर्नलिस्ट्स ने मानवीय धर्म अपनाया और तापी नदी में कूदने को आतुर एक महिला की जान बचाई। इन दोनों फोटोजर्नलिस्ट ने न केवल महिला की जान बचाई बल्कि उसे समझाकर उसकी मनोदशा को बदल दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन महिला को लेने मक्कई पुल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। महिला की जान बचाने वाले ये दो जर्नलिस्ट अलग-अलग अखबारों में कार्यरत हैं। इनमें से फोटोजर्नलिस्ट रितेश पटेल दिव्य भास्कर में कार्यरत है और दूसरे दिनेश त्रिवेदी ‘जनसंसार’ अखबार में। दोनों ही अच्छी फोटो खींचने के लिए मक्कई पुल से अजागण की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर पुल की रेटिंग पर चढ़ने का प्रयास कर रही महिला पर पड़ी। वे करीब बीस फीट की दूरी पर थे। दोनों को ही समझने में देर नहीं लगी और दौड़कर रेलिंग पर चढ़ गई महिला का हाथ पकड़ उसे खींच लिया। महिला रोने लगी, जिसके बाद दोनों ही जर्नलिस्ट ने उसे समझाया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स