होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी एंकर तन्वी सिन्हा ने शुरू की नई पारी
टीवी एंकर तन्वी सिन्हा ने शुरू की नई पारी
दूरदर्शन बिहार और डीडी भारती में बतौर एंकरिंग अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालीं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दूरदर्शन बिहार और डीडी भारती में बतौर एंकरिंग अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वालीं तन्वी सिन्हा ने अब मारवाह स्टूडियो जाइन किया है। उन्हें MSTV पर एंकरिंग की जिम्मेदारी सौपी गई है। इससे पहले वह नेशन न्यूज के साथ जुड़ी हुई थीं और एंकर कम प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह दूरदर्शन और विभिन्न प्रोडक्शन हाउस में वॉइस ओवर भी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई सरकार विज्ञापनों और प्रोडक्शन हाउस में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं।
पटना की रहने वालीं तन्वी सिन्हा ने वहीं के वीमेंस कॉलेज से पढ़ाई की है। यहां वह करीब तीन साल इकनॉमिक्स और पब्लिक रिलेशनंस में फैकल्टी के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) किया है। यहां वह गोल्ड मेडलिस्ट रही थीं।
उन्होंने ‘ए’ ग्रेड के साथ एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट भी हासिल किया है। तन्वी को मिले अवॉर्ड्स की लिस्ट काफी लंबी है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ अन्य कई प्रतियोगिताओं में भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। टीवी एंकरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुमुदनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उन्हें ‘महिला सम्मान 2017’ से नवाजा जा चुका है। बिहार में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के सभी केंद्रों के बीच हुए डिबेट कंप्टीशन में उन्हें प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा कई राज्यों में हुए और राष्ट्रीय स्तर के पेंटिंग कंप्टीशन में भी वह तमाम पुरस्कार जीत चुकी हैं। पत्रकारिता के साथ तन्वी को खेलकूद में भी रुचि है। उन्होंने कराटे टूर्नामेंट और थ्रोबॉल कंप्टीशन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पुरस्कार जीते हैं।
टैग्स तन्वी सिन्हा