होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HBO Hits की होगी रीब्रैंडिंग, 2016 से होगा बदलाव
HBO Hits की होगी रीब्रैंडिंग, 2016 से होगा बदलाव
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टर्नर इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Turner International India Private Limited) ने एचबीओ हिट्स (HBO Hits) को भारत में एचबीओ एचडी (HBO HD) के रूप में रीलॉन्च करने की योजना की घोषणा की थी। जनवरी 2015 में, टर्नर ने भारत और साउथ एशिया मार्केट जैसे मालद्वीव, बांग्लादेश और पाकिस्तान में एचबीओ चैनल के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टर्नर इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Turner International India Private Limited) ने एचबीओ हिट्स (HBO Hits) को भारत में एचबीओ एचडी (HBO HD) के रूप में रीलॉन्च करने की योजना की घोषणा की थी। जनवरी 2015 में, टर्नर ने भारत और साउथ एशिया मार्केट जैसे मालद्वीव, बांग्लादेश और पाकिस्तान में एचबीओ चैनल के लिए कंटेंट, प्रोग्रामिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, एडवर्टाइजिंग सेल्स और मार्केटिंग समेत इसके समूचे परिचालन की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद जताई थी। एचबीओ हिट्स 2016 में अपनी रिब्रैंडिंग करेगा, हालांकि अभी इसे अप्रूवल का इंतजार है। इसके बाद दर्शकों को हाई डेफिनेशन एचबीओ मूवी देखने का लुत्फ मिलने लगेगा जो अभी तक सिर्फ प्रीमियम दर्शकों के पास है। वहीं एचबीओ डिफाइंड (HBO Defined) 31 दिसंबर 2015 के बाद भारत में दिखाई नहीं देगा। अपने इंग्लिश एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार करने के साथ ही टर्नर एचबीओ चैनल्स में निवेश करना जारी रखेगा। इसने हाल ही में भारतीय दर्शकों की पसंद को जानने-समझने के लिए एक रिसर्च किया है। इसका परिणाम जल्द ही दिखाई देगा, जब एचबीओ अपने ब्रैंड को रिफ्रेश (brand) करेगा। टर्नर इंटरनेशनल, दक्षिण एशिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा, ‘एचबीओ चैनल्स समेत टर्नर पोर्टफोलियो के पास अंग्रेजी एंटरटेनमेंट में रीजन के कुछ बड़े और काफी पसंदीदा ब्रैंड हैं। हम भारत में एचबीओ के परिचालन को और मजबूती प्रदान करेंगे। भारतीय दर्शकों के लिए हम अपना पहला हाई डेफिनेशन (एचबीओ एचडी) लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह वित्तीय वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आ जाएगा।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स