होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / त्रिपुरा सरकार ने पत्रकारों के लिए घोषित की पेंशन स्कीम
त्रिपुरा सरकार ने पत्रकारों के लिए घोषित की पेंशन स्कीम
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो त्रिपुरा सरकार ने राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पेंशन और आवास देने के घोषणा की है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने इस संदर्भ में घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त उन सभी पत्रकारों को जिनको 10 वर्ष से अघिक का अनुभव है वे रिटारमेंट के बाद (60वर्ष) पेंशन पाने के योग्य होंगे। उन्होंने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो त्रिपुरा सरकार ने राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पेंशन और आवास देने के घोषणा की है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने इस संदर्भ में घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त उन सभी पत्रकारों को जिनको 10 वर्ष से अघिक का अनुभव है वे रिटारमेंट के बाद (60वर्ष) पेंशन पाने के योग्य होंगे। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पेंशन स्कीम को फ़ॉलो करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश 1 मई 2012 से ही लागू हो जाएगा। यह निर्णय कैबिनेट की एक मीटिंग के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके अलावा पत्रकारों को आवास या आवास योग्य भूमि सुनिश्चित कराने के लिए जर्नलिस्ट वेलफेयर फंड से तीन लाख रूपये भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार मिलकर एक सोसायटी बनाएं तो सरकार उन्हें भूमि उपलब्ध कराएगी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स