होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / साहित्यकारों की किताबें पढ़ने वालों के लिए अब भाषा नहीं बनेगी रोड़ा
साहित्यकारों की किताबें पढ़ने वालों के लिए अब भाषा नहीं बनेगी रोड़ा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यदि आप साहित्यकारों को पढ़ने में रुचि रखते हैं और भाषाएं आपके बीच रोड़ा बनती हैं, तो बता दें कि अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) के कंप्यूटर प्रोग्रामर हिमांशु अग्रवाल ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे भाषाई द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यदि आप साहित्यकारों को पढ़ने में रुचि रखते हैं और भाषाएं आपके बीच रोड़ा बनती हैं, तो बता दें कि अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) के कंप्यूटर प्रोग्रामर हिमांशु अग्रवाल ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे भाषाई दूरियां मिट जाएंगी और चंद सेकेंड में ही किसी भी साहित्य, लेख को अपनी ही लिपि में बदल सकेंगे।
बता दें कि एक लिपि को किसी अन्य लिपि में रूपांतरण को लिप्यंतरण कहते हैं। लिप्यंतरण का प्रयोग तब होता है जब एक भाषा की लिपि को किसी अन्य भाषा की लिपि में व्यक्त किया जाए, यानी बांग्ला, तमिल, तेलुगू या अन्य किसी भारतीय भाषा को अपनी लिपि में पढ़ सकें या इसके विपरीत देवनागरी लिपि को किसी अन्य भारतीय भाषा में पढ़ सके।
हिमांशु ने इस साफ्टवेयर को ‘लिपि अंतरण’ नाम दिया है और इसके जरिए कई भाषाओं की लिपि का लिप्यंतरण कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर की खूबी यह भी है कि यह ऑफलाइन भी काम करेगा।
इस सॉफ्टवेयर में किसी एक भारतीय भाषा के टेक्स्ट को इनपुट किया जाता है जिसका आउटपुट पलक झपकते ही अपेक्षित अन्य भारतीय भाषा में मिल जाता है। इस सॉफ्टवेयर की सहायता से हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती,पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, तमिल, तेलुगू, मराठी जैसी किसी भी भाषा की लिपि का अन्य भाषा की लिपि में लिप्यंतरण किया जा सकता है।
इस सॉफ्टवेयर के बारे में अधिक जानकारी ई-मेल आईडी himanshu_2310@yahoo.co.in पर पत्र लिख कर या फिर 9719430936, 91-9458840645 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स