होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुणे से शुरू किया नया लोकल सप्लिमेंट
टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुणे से शुरू किया नया लोकल सप्लिमेंट
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने पुणे से नया साप्ताहिक लोकल सप्लिमेंट की शुरुआत की है। यह लोकल खबरों पर आधारित होगा जिसमें शहर को जनसंख्या और एरिया के आधार पर कई हिस्सों में बांटा जायेगा। और उसी आधार पर इसके एडिशनों की शुरुआत की जायेगी। इसके लिए लोकल एडवरटाइजर्स को फोकस किया जायेगा। जिसमें मॉमएंड पॉप स्टोर, रेस्टोरेंट, हेल्थ से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने पुणे से नया साप्ताहिक लोकल सप्लिमेंट की शुरुआत की है। यह लोकल खबरों पर आधारित होगा जिसमें शहर को जनसंख्या और एरिया के आधार पर कई हिस्सों में बांटा जायेगा। और उसी आधार पर इसके एडिशनों की शुरुआत की जायेगी। इसके लिए लोकल एडवरटाइजर्स को फोकस किया जायेगा। जिसमें मॉमएंड पॉप स्टोर, रेस्टोरेंट, हेल्थ सेंटर, फ्लोरिस्ट, बैनकेट हॉल और फर्निचर आदी शामिल हैं। इसमें भी कंटेंट और विज्ञापन का रेसिया 50-50 फीसदी होगा। यह मुख्य अखबार के साथ मुफ्त में दिया जायेगा। ग्रुप की पुणे में पांच एडिशन शुरू करने की योजना है और इसके बाद आने वाले समय में इस नेशनल लेवल पर शुरू किया जायेगा। यह हर एक शुक्रवार को पाठकों के सामने होगा। इस बारे में में टीओआई के प्रेसिडेंट अरुनाभ दास का कहना है कि यह एक लोकल प्रोडक्ट है जिसमें शहर के जोन और एरिया से संबंधित खबरें प्रकाशित की जाएंगी। हर एक सप्लीमेंट में उस क्षेत्र की खबर ही प्रकाशित की जायेगी। हाइपर लोकल होने पर हम इस क्षेत्र के बिजनेस को और गंभीरता से देख सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हम सीटिजन जर्नलिज्म के माध्यम से अपने साथ और अधिक पाठकों को जोड़ेंगे। हमारे पाठकों की भूमिका न्यूज कलेक्शन, रिपोर्टिंग, विश्लेषण और और सूचना इकट्ठा करने में होगी। कोई भी पाठक जिसके पास मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन है वो खबर अपलोड कर सकता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स