होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Internet ने इस मशहूर हस्ती को बनाया टाइम्स ग्लोबल पार्टनर का सीईओ...

Times Internet ने इस मशहूर हस्ती को बनाया टाइम्स ग्लोबल पार्टनर का सीईओ...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। टाइम्स ग्रुप  की डिजिटल विंग टाइम्स इंटरनेट ने ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रमुख ऋषि जेटली को अपने ग्लोबल पार्टनर‘Times Global  Partners’ का सीईओ बनाया है। जेटली को भारत समेत एशिया में डिजिटल प्लेटफार्म को आगे बढ़ाने का काफी अनुभव है। उल्लेखनीय है कि ऋषि जेटली ने हाल ही में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। टाइम्स ग्रुप  की डिजिटल विंग टाइम्स इंटरनेट ने ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रमुख ऋषि जेटली को अपने ग्लोबल पार्टनर‘Times Global  Partners’ का सीईओ बनाया है। जेटली को भारत समेत एशिया में डिजिटल प्लेटफार्म को आगे बढ़ाने का काफी अनुभव है। उल्लेखनीय है कि ऋषि जेटली ने हाल ही में ट्विटर को अलविदा कहा था। गौरतलब है कि जेटली इससे पूर्व नवंबर 2012 में ट्विटर के भारतीय मार्केट में डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे। इसके बाद 2014 में भारत और दक्षिणपूर्वी एशिया में विस्तार के साथ ही वे पिछले एक साल से एशिया पैसिफिक एंड मिडिल ईस्ट नॉर्थ अफ्रीका के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रहे थे। टि्वटर में चार साल की पारी के दौरान उन्‍होंने भारत में इस कंपनी के प्रवेश का नेतृत्‍व किया था। जेटली इससे पहले 2007-2009 के दौरान गूगल के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के प्रमुख भी रह चुके हैं। जेटली गूगल प्रमुख एरिख श्मिट (Eric Schmidt) के सहयोगी के तौर पर भी काम कर चुके हैं और न्‍यू मीडिया एवं पत्रकारिता में अमेरिका की प्रमुख निवेशक कंपनी नाइट फाउंडेशन (Knight Foundation) के डायरेक्‍टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा जेटली ‘Princeton University’ के पूर्व ट्रस्टी के साथ-साथ ‘College Summit’ के डायरेक्‍टर व ‘Michigan Corps’, ‘Kiva Detroit’ और ‘India Voices’ के संस्थापक भी रह चुके हैं। अपनी नई भूमिका के बारे में जेटली का कहना है, ‘मेरा मिशन हमेशा से लोगों को टेक्नोलॉजी की पॉवर से रूबरू करना है। मैं ग्लोबल बिजनेस तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं जो टाइम्स ग्रुप और ग्लोबल बिजनसे पार्टनर के लिए बेहतर हो।’ इस बारे में ‘टाइम्स इंटरनेट’ के वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी ने कहा, ‘टाइम्स ग्रुप में ऋषि जेटली का स्वागत है। पिछले दशक में ऋषि के नेतृत्व में ट्विटर और गूगल ने भारतीय मार्केट में अपनी सही पकड़ बनाई है। अब टाइम्स ग्रुप और ऋषि मिलकर हम ग्लोबल कंपनी बनाने में सफल होंगे।’ गौरतलब है कि टाइम्स ग्लोबल पार्टनर्स ने विश्व की प्रमुख टेक्नोलॉजी और मीडिया मीडिया प्लेटफार्म के साथ काफी सफल पार्टनरशिप की है। इसने ‘Uber’, ‘Airbnb’, ‘ Coursera’, ‘Vice’ और  ‘Huffington Post’  आदि के भारतीय मार्केट में प्रवेश से लेकर आगे बढ़ने में काफी मदद की है। भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के रूप में यह ग्रुप अंग्रेजी भाषा का अखबार निकालने के साथ ही विश्व की बड़ी इंटरनेट और मोबाइल मार्केट को कई तरह का सपोर्ट भी प्रदान करती है।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

9 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

10 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

11 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

11 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

14 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

17 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

12 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

11 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

9 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

11 hours ago