होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Internet ने की ये बड़ी डील...
Times Internet ने की ये बड़ी डील...
टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की डिजिटल इकाई टाइम्स इंटरनेट ओटीटी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की डिजिटल इकाई टाइम्स इंटरनेट ओटीटी (Over the top) विडियो सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है और इसी कड़ी में उसने एक बड़ी डील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइम्स इंटरनेट ने साउथ कोरिया स्थित एमएक्स प्लेयर अधिकांश स्टेक हासिल कर लिए है। बताया जा रहा है कि यह डील लगभग 200 मिलियन डॉलर में हुई है।
बताया जा रहा है कि इस निवेश के साथ ही टाइम्स इंटरनेट अपनी ओटीटी विडियो सर्विस लॉन्च करने में सक्षम हो जाएगा, जो कि आने वाले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।
बता दें कि एमएक्स प्लेयर उन ऐंड्रॉयड विडियो प्लेयर ऐप में से एक है, जो मल्टी-कोर डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। यह विडियो प्लेयर भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और ईरान व अन्य देशों में काफी लोकप्रिय है।
खबरों की मानें तो टाइम्स इंटरनेट ने एमएक्स प्लेयर, एमएक्स प्लेयर ऑनलाइन 2018 (बीटा) को लेकर एक अलग वर्जन बनाने पर ओटीटी ऐप का परीक्षण भी शुरू कर दिया है। फिलहाल ओटीटी ऐप के सभी ऑपरेशंस की जिम्मेदारी करन बेदी के नेतृत्व में होगी, जो Eros के पूर्व सीओओ थे। 2015 में कंपनी ने ओटीटी के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए अपने पहले प्रयास के तहत बॉक्स टीवी लॉन्च किया था। हालांकि बाद में इस प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया था।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स