होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिमी का आतंकी बताकर दैनिक भास्कर के पत्रकारों की पिटाई के मामले में लिया गया ये एक्शन...

सिमी का आतंकी बताकर दैनिक भास्कर के पत्रकारों की पिटाई के मामले में लिया गया ये एक्शन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में उन तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ के दो पत्रकारों को कथित तौर पर सिमी का आतंकी बताते हुए उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में एएसआई को बचाने की कोशिश करन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में उन तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ के दो पत्रकारों को कथित तौर पर सिमी का आतंकी बताते हुए उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में एएसआई को बचाने की कोशिश करने वाली अवधपुरी पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक शिखा बैस को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को डीजीपी के सख्त रुख अपनाने के बाद हुई।

इस बीच, पत्रकारों का हाल देखने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार की शाम जेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस वालों को बिलकुल नहीं बख्शा जाएगा। इससे पहले, गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डीजीपी से सख्त कदम उठाने को कहा।

वहीं मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. रमन सिंह ने बताया, ‘पत्रकारों के साथ मारपीट करने के मामले में एएसआई रघुबीर सिंह दांगी, हेड कॉन्सटेबल सुभाष त्यागी और संतोष यादव को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही अवधपुरी पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक (टाउन इंस्पेक्टर) शिखा वैश को लाइन अटैच किया गया है।’

उन्होंने पत्रकारों की शिकायत के हवाले से बताया कि दैनिक भास्कर के पत्रकार विजय प्रभात शुक्ला और कृष्णमोहन तिवारी ड्यूटी के बाद मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे। अवधपुरी तिराहे पर रुककर कृष्णमोहन, विजय का सामान लौटा रहे थे। तभी वहां पुलिस की पीसीआर वैन में आए दांगी ने दोनों से नाम पता पूछा। नाम पता और खुद को पत्रकार और रात में ड्यूटी से वापस घर लौटने की बात बताने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर नशे में हालत में दोनों पत्रकारों के साथ मारपीट की।

पत्रकार ने बताया कि अपना स्थाई पता फैजाबाद बताने के बाद पुलिसकर्मी हमें सिमी का आतंकी करार देने लगे और इसके बाद वैन में बैठाकर पुलिस थाने लाया गया और वहां भी गालीगलौच और मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया, ‘दांगी नशे की हालत में थे तथा अपना परिचय पत्रकार के रूप में देने के बाद भी हमारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे।’ उन्होंने बताया, ‘दांगी और दूसरे पुलिसकर्मी मारपीट के बाद हमें थाने में छोड़कर चले गए और सुबह लगभग साढ़े चार बजे आकर हमें थाने से रिहा किया गया।

 घर पहुंचकर हम दोनों की हालत खराब होने लगी और सर में गंभीर चोट लगने के कारण तिवारी को उल्टियां होने लगी। हमने अपने संपादक को आपबीती बताई और उसके बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में पत्रकार शुक्ला और तिवारी के घायल होने की पुष्टि हुई है। दोनों को इलाज के लिए सरकारी जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि पत्रकारों के साथ मारपीट करने और बिना मामला दर्ज किए पुलिस थाने में रखने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित किया गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने मांग की है कि उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। शारदा ने कहा कि अगर एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो इसकी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संगठन के सदस्यों द्वारा की जाएगी और धरना दिया जाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

5 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

5 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

6 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

12 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

16 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

18 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

6 hours ago