होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'The Telegraph' के फ्रंट पेज को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल...
'The Telegraph' के फ्रंट पेज को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पोर्टफोलियो अब बदल दिया गया है। उन्हें अब कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। इससे पहले उनके पास मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) था। जब से उन्होंने HRD मंत्रालय संभाला तब से लेकर अब तक वे हम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पोर्टफोलियो अब बदल दिया गया है। उन्हें अब कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। इससे पहले उनके पास मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) था। जब से उन्होंने HRD मंत्रालय संभाला तब से लेकर अब तक वे हमेशा विवादों में रही हैं।
स्मृति ईरानी का पोर्टफोलियो बदले जाने को लेकर एक अखबार ने स्मृति पर कटाक्ष किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उस अखबार को यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया और तीखी प्रतिक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल ‘द टेलिग्राफ’ अखबार ने हेडिंग में स्मृति ईरानी के लिए ‘Spinderella’ शब्द का प्रयोग किया। यह शब्द अंग्रेजी के Spin और Cinderella से मिलाकर बनाया गया है। Spin का मतलब सूत कातना होता है, जबकि Cinderella लोक कथाओं की एक पात्र का नाम है। अखबार में स्मृति ईरानी को चरखा चलाते हुए दिखाया गया है।
हालांकि हेडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर अखबार की खूब आलोचना हुई, लेकिन कुछ लोगों ने इसका बचाव भी किया है।
@NischelBaxi @Suhana41 @MVenkaiahNaidu @narendramodi shame on the telegraph she is a minister cum a lady of India where is the respect..
— bijesh prasad (@bijeshprasad07) July 6, 2016
Worst kind of journalism by the telegraph Kolkata. Press Council of India as usual silent on "secular paper" https://t.co/WzRAUJbdFN — yogesh khandelwal (@yogeshkhandel11) July 6, 2016
The Telegraph's headline is representative of the hate & objectification @smritiirani & women face in India daily https://t.co/Ns7eMccbFB
— Ram Raghuraman (@RamRaghuRam) July 6, 2016
@Aparna Whether or not one is Smriti Irani fan, I'm sure most folks don't like Telegraph's sexist headlines — Jitendra Jain (@JitendraJain_) July 6, 2016
I know of one such woman: Smriti Irani. Trollers: Telegraph of ABP Group. Any action @Manekagandhibjp ? https://t.co/FGvhVVhxoV
— This is shocking (@bwoyblunder) July 6, 2016
@nikster007 did not find anything sexist about it, if you look at this headline and pic in isolation pic.twitter.com/Dv6COKIowF — Girish Mallya (@girishmallya) July 7, 2016
@durgeshjhaTOI @Rohinisgh_ET Telegraph 's headline on Smriti Irani is demeaning and shouldn't be used by dailies.
— Pramod Kumar Singh (@SinghPramod2784) July 6, 2016
Thus @ttindia P1 not sexist. Wicked pun but tells the story. Vicious but that's how the minister also plays the game pic.twitter.com/XnOyE2Mlwh — Shekhar Gupta (@ShekharGupta) July 6, 2016
How is Spindrella a personal attack? Hasn't the minister spun own web of lies as HRD Min? Defend as much as you want but its not sexist!
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) July 6, 2016
दरअसल इससे पहले भी स्मृति के लिए इस तरह की हेडिंग का इस्तेमाल कर चुका है। इससे पहले ‘द टेलिग्राफ’ (The Telegraph) ने अपनी हेडिंग में स्मृति ईरानी को Aunty National बताया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स