होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / केबल की डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 1 जुलाई से ही- अंबिका सोनी

केबल की डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 1 जुलाई से ही- अंबिका सोनी

देश में केबल टीवी के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से आगे नहीं बढ़ेगी। कल मंत्रालय की पहल पर प्रसारण क्षेत्र से जुड़े चैनलों के प्रतिनिधियों और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन जैसे चैनलों की प्रतिनिधि संस्थाओं के साथ सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की एक बैठक नई दिल्ली में हुई जिसमें केबल ऑपरेटर भी शामिल हुए। मंत्रालय ने फिलहाल इंकार किया है क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

देश में केबल टीवी के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से आगे नहीं बढ़ेगी। कल मंत्रालय की पहल पर प्रसारण क्षेत्र से जुड़े चैनलों के प्रतिनिधियों और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन जैसे चैनलों की प्रतिनिधि संस्थाओं के साथ सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की एक बैठक नई दिल्ली में हुई जिसमें केबल ऑपरेटर भी शामिल हुए। मंत्रालय ने फिलहाल इंकार किया है कि उचित तैयारियों की कमी की वजह से इस साल 1 जुलाई से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में केबल डिजिटलीकरण की प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से अफवाह थी कि सेट टॉप बॉक्स की कमी और अन्य संबंधित समस्याओं की वजह से केबल ऑपरेटरों की तैयारी पूरी नहीं हुई है, इसलिए 1 जुलाई की डेडलाइन को मानना संभव नहीं है। बैठक में उपस्थित मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आगामी 15 जून को मंत्रालय द्वारा डिजिटलीकरण पर टास्कफोर्स की विशेष बैठक में समस्याओं पर चर्चा होगी और उन्हें निपटाया जाएगा। बैठक में सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि मनोरंजन उद्योग आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है। सरकार हर संभव कोशिश करेगी कि विकास की गति अवरुद्ध न हो पाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटलीकरण से संबंधित कानून को पारित करने के लिए संसद में हर राजनीतिक दल का समर्थन मिला था, लिहाजा इसके टलने का सवाल ही नहीं उठता। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

3 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago