होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन से मिला IFWJ का दल

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन से मिला IFWJ का दल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) के पदाधिकाकियों ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मुलाकात की। राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री भवन में चली घंटे भर लंबी बैठक में IFWJ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) के पदाधिकाकियों ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मुलाकात की। राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री भवन में चली घंटे भर लंबी बैठक में IFWJ के उपाध्यक्ष उमेश कुमार, उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी, महासचिव परमानंद पांडे और कोषाध्यक्ष मौजूद थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री के समक्ष IFWJ की ओर से दो मुख्य मांगे रखी गईं। पहली ये कि देश भर में हिंसा के शिकार हो रहे पत्रकारों के लिए संसद से पत्रकार सुरक्षा कानून पास करवाया जाए, जिसमें ना सिर्फ पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो बल्कि उनपर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाली बेबुनियांद आरोपों पर भी उच्चय अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही कार्यवाही की जाए।

वहीं दूसरी मांग केंद्र सरकार की नई विज्ञापन नीति से जुड़ी थी, जिसके तहत 25 हजार प्रतियों का प्रकाशन करने वाले अखबारों के लिए चुनिंदा न्यूज एजेंसियों में से किसी एक से खबरों के लिए अनुबंद करने, अपने निजी प्रिटिंग प्रेस लगाने का प्रावधान किया गया है। बैठक में IFWJ ने राजवर्धन राठौर से अपील की कि इन प्रावधानों से जिला और तहसील स्तर पर छोटे और मझोले अखबारों को बड़ा नुकसान होगा, जिसका असर पत्रकारों और उनके परिवार की आर्थिक हालात पर पड़ना तय है। वहीं 25000 प्रतियों से कम छापने वाले अखबारों को केंद्र सरकार के विज्ञापन नहीं मिलने की नीति के चलते उसकी आय के स्रोत कम हो जाएंगे और छोटे समाचारपत्र बंद होने की कगार पर आ जाएंगे।

वहीं इन मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह IFWJ संघ के सभी सुझाओं पर गंभीरता से विचार करेगें और मंत्रालय की ओर से कमेटी का गठन करके इन सुझावों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और  जल्द ही इस पर कानून बनाने के मसौदे पर काम शुरू होगा।

मुलाकात के बाद IFWJ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री राठौर पर भरोसा जताते हुए धन्यवाद दिया।  उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है, मोदी सरकार में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विधेयक लाया जाएगा। साथ ही सरकार छोटे समाचार पत्रों के लिए नियमों में कुछ नरमी लाने पर संजीदगी से विचार करेगी, जिससे जिला और तहसील स्तर पर पत्रकारों की नौकरी और आजीविका बनी रहे।

IFWJ के उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार को मजीठिया कमेटी की रिपोर्ट को सख्ती से लागू करवाने की कोशिश बड़े अखबारों पर अधिक करनी चाहिए। छोटे समाचार पत्रों पर नरमी बरतने से निचले स्तर पर लोकतंत्र मजबूत रहेगा।

IFWJ के महासचिव परमानंद पांडे ने भी केंद्र सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा पर नियम बनाने की वकालत करते हुए कहा कि देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले रिपोर्टरों के लिए ये बहुत जरूरी है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

7 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

14 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

20 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago