होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्वास्तिक मीडिया ग्रुप ला रहा है पांच चैनल और दो टैबलॉयड
स्वास्तिक मीडिया ग्रुप ला रहा है पांच चैनल और दो टैबलॉयड
स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं। इस समूह के पास पायनियर अंग्रेजी की फ्रेंचाइजी भी है। चैनलों में एक न्यूज चैनल, जनरल इंटरटेनमेंट चैनल और धार्मिक चैनल शामिल होंगे। टैबलॉयड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाष
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
स्वास्तिक ग्रुप ऑफ कंपनी का मीडिया डिविजन स्वास्तिक मीडिया झारखंड से पांच नये चैनल और दो टैबलॉयड जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इन पांच चैनल में एक रीजनल चैनल और चार नेशनल चैनल शामिल हैं। इस समूह के पास पायनियर अंग्रेजी की फ्रेंचाइजी भी है। चैनलों में एक न्यूज चैनल, जनरल इंटरटेनमेंट चैनल और धार्मिक चैनल शामिल होंगे। टैबलॉयड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगा। अंग्रेजी टैबलॉयड का न्यूज एवैन्यू नाम से चार एडिशन और हिंदी टैबलॉयड का एक एडिशन प्रकाशित होगा। यह सभी वेंचर झारखंड की राजधानी रांची से संचालिते होंगे। अंग्रेजी टैबलॉयड न्यूज एवैन्यू के नाम से शुरू किया जायेगा। जिसका पहला एडिशन रांची होगा और उसके बाद इसे जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद से प्रकाशित किया जायेगा। और हिंदी टैबलॉयड का पूरे प्रदेश के लिए एक ही एडिशन लाया जायेगा। इस टैबलॉयड की कीमत 2 रूपये रखी गई है हिंदी और अंग्रेजी के कॉम्बो ऑफर में इसकी कीमत 3 रुपये तय की गई है। गौरतलब है कि इस ग्रुप ने 2008 में अंग्रेजी अखबार पायनियर की झारखंड में फ्रेंचाइजी ली थी, तब से यही ग्रुप इस अखबार को प्रकाशित कर रहा है। स्वास्तिक मीडिया के डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ विनोद सरावगी हैं। अंग्रेजी टैबलॉयड का नवंबर में विस्तार करके पश्चिम बंगाल और बिहार में लॉन्च किया जायेगा । इसी तरह हिंदी टैबलॉयड का विस्तार करके ओडिसा, पश्चीम बंगाल और नॉर्थ इंस्ट राज्यों में शुरू किया जायेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स