होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आजतक की वेबसाइट संभाल रहे सुरेश कुमार का हुआ प्रमोशन, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी...

आजतक की वेबसाइट संभाल रहे सुरेश कुमार का हुआ प्रमोशन, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी न्यूज चैनल आजतक की डिजिटल विंग (aajtak.in) के डिप्टी एडिटर सुरेश कुमार को प्रमोट किया गया है। उन्हें अब एडिटर (डिजिटल ऑपरेशंस) बनाया गया है। वे इंडिया टुडे ग्रुप की सभी डिजिटल प्रॉपर्टीज की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिनमें 'आजतक डॉट इन' (

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी न्यूज चैनल आजतक की डिजिटल विंग (aajtak.in) के डिप्टी एडिटर सुरेश कुमार को प्रमोट किया गया है। उन्हें अब एडिटर (डिजिटल ऑपरेशंस) बनाया गया है। वे इंडिया टुडे ग्रुप की सभी डिजिटल प्रॉपर्टीज की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिनमें 'आजतक डॉट इन' (aajtak.in), 'इंडिया टुडे डॉट इन' (intoday.in),  'बिजनेसटुडे डॉट इन'  (businesstoday.in), 'डेलओ डॉट इन' (dailyo.in), 'आईचौक डॉट इन' (ichowk.in), 'पकवानगली डॉट इन'(pakwangali.in) शामिल हैं।

वे इंडिया टुडे और आजतक दोनों में ही प्रमुख इवेंट्स, स्टोरीज और भी अन्य चीजों की अग्रिम योजना पर काम करेंगे। वे वेबसाइट में होने वाले  बदलाव की रूप-रेखा भी तैयार करेंगे, साथ ही दैनिक स्तर पर सभी वेबसाइट्स पर नजर रखेंगे, ताकि सप्ताह के अंत में महत्वपूर्ण चीजों के बारे में संबंधित संपादकों को इसकी जानकारी दी जा सके। इतना ही नहीं वे मंथली रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की रणनीतियां भी तय करेंगे।

सुरेश कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 सालों का अनुभव है, जिसमें से 17 सालों तक उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए ऑनलाइन मीडिया की जिम्मेदारी संभाली।

गणित विषय में स्नातक करने वाले सुरेश कुमार ने गणित की उलझनों से दूर रहने का फैसला किया और पत्रकारिता को अपना करियर बना लिया। 1999 - 2000 के दौरान उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने जागरण प्रकाशन से पत्रकारिता जगत में कदम रखा और धीरे-धीरे शिखर की सीढ़ियां चढ़ते गए।

वे दिसंबर 1999 में जागरण के डिजिटल विंग से जुड़े और मार्च, 2004 तक सब एडिटर की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्हें प्रमोट कर सीनियर सब एडिटर बना दिया गया और  इस पद पर वे अप्रैल, 2004 से जुलाई, 2006 तक रहे। इसके बाद वे अगस्त, 2006 में अमर उजाला चले गए और चीफ सब एडिटर के तौर पर जुड़ गए। यहां डेढ़ साल से भी अधिक समय तक काम करने के बाद वे मार्च, 2008 में इंडिया टुडे ग्रुप से बतौर न्यूज एडिटर जुड़ गए और विभिन्न पदों पर रहते हुए सफलता की सीढ़िया चढ़ीं और अब इस नए मुकाम पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि इसी साल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सुरेश कुमार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के मौके पर राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित भी किया था। उन्हें उनकी किताब 'ऑनलाइन मीडिया' के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

बता दें कि इससे पहले भी सुरेश कुमार को उनकी पहली किताब 'इंटरनेट पत्रकारिता' के लिए 2002 में भारतेंदु हरि‍श्चंद्र पुरस्कार, जबकि 'ऑनलाइन मीडिया' किताब के लिए उन्हें 2012 के भारतेंदु हरिश्चंद्र पुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

4 hours ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

3 hours ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago