होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकारी नौकरी छोड़ IBN7 पहुंचे सुधीर झा ने कंपनी को कहा अलविदा, नई पारी न्यूज ऐप के साथ
सरकारी नौकरी छोड़ IBN7 पहुंचे सुधीर झा ने कंपनी को कहा अलविदा, नई पारी न्यूज ऐप के साथ
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल IBN7 की डिजिटल विंग (IBNKhabar.com) से खबर है कि यहां सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स सेक्शन संभाल रहे सुधीर कुमार झा ने अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने अब अपनी नई पारी न्यूज मोबाइल ऐप कंपनी Inshorts से शुरू की है। बड़ी ब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल IBN7 की डिजिटल विंग (IBNKhabar.com) से खबर है कि यहां सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स सेक्शन संभाल रहे सुधीर कुमार झा ने अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने अब अपनी नई पारी न्यूज मोबाइल ऐप कंपनी Inshorts से शुरू की है। बड़ी बात ये है कि 2011 में सुधीरा का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हो गया था और वहां 6 महीने नौकरी करने के बाद सुधीर ने पत्रकारिता की ओर रुख किया।
बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (INDIAN INSTITUTE OF MASS COMMUNICATION) के साल 2015 के छात्र रह चुके सुधीर कुमार झा को बेहतर एकैडमिक परफॉर्मेंस के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राजवर्धन सिंह राठौर द्वारा मिला था।
सुधीर को सोशल मीडिया की भी अच्छी समझ है, चुनावों के दौरान उन्होंने इसके लिए वेबसाइट की कई खबरों को खूब प्रमोट किया था
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स