होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सुभाष चंद्र फिर लौटे रिपोर्टिंग में, जॉइन किया ये अखबार...
पत्रकार सुभाष चंद्र फिर लौटे रिपोर्टिंग में, जॉइन किया ये अखबार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कुछ दिन पहले तक पाक्षिक पत्रिका शुक्लपक्ष में बतौर सहायक संपादक कार्य करने वाले सुभाष चंद्र ने फिर से दैनिक अखबार की ओर रूख किया है। बतौर मुख्य संवाददाता दैनिक समाचार पत्र "सन स्टार" में जॉइन किया हैं। इसके समूह संपादक निशिकांत ठाकुर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कुछ दिन पहले तक पाक्षिक पत्रिका शुक्लपक्ष में बतौर सहायक संपादक कार्य करने वाले सुभाष चंद्र ने फिर से दैनिक अखबार की ओर रूख किया है। बतौर मुख्य संवाददाता दैनिक समाचार पत्र "सन स्टार" में जॉइन किया हैं। इसके समूह संपादक निशिकांत ठाकुर हैं।
13 साल के पत्रकारिता कर रहे सुभाष को रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों का अनुभव है। मूल रूप से बिहार से आने वाले सुभाष चंद्र ने दिल्ली में हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसे संस्थानों में फ्रीलांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद "महामेधा' के साथ रेग्युलर पत्रकारिता शुरु की। उसके बाद अखबार को बाय-बाय कहकर पत्रिका की ओर मुड गए। हैलो हिंदुस्तान, प्रथम इम्पैक्ट, इतवार और शुक्लपक्ष। उन्होनें नेपाल वन चैनल भी भी काम किया है।
अब वे फिर से रिर्पोटिंग से जुड़ गए हैं। वे खबरों के साथ सामाजिक कार्यों और साहित्य से भी जुडे रहे है। इनकी एक पुस्तक कर्मवीर खांडू प्रकाशित हो चुकी है, जो अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू पर आधारित है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स