होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईद के त्योहार पर यहां हुई झड़प, एक पत्रकार समेत कई घायल
ईद के त्योहार पर यहां हुई झड़प, एक पत्रकार समेत कई घायल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईद के त्योहार पर कश्मीर के कुछ हिस्सों में पथराव और हिंसक झड़पों की खबर सामने आई हैं। बुधवार को हुए पथराव और बाद की कार्रवाई में 30 लोग घायल हो गए, जिसमें एक पत्रकार, सीनियर पुलिस अफसर और 20 अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ईद के त्योहार पर कश्मीर के कुछ हिस्सों में पथराव और हिंसक झड़पों की खबर सामने आई हैं। बुधवार को हुए पथराव और बाद की कार्रवाई में 30 लोग घायल हो गए, जिसमें एक पत्रकार, सीनियर पुलिस अफसर और 20 अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में ईदगाह के पास स्थित सफाकादल और शहर के बाहरी क्षेत्र हैदरपुरा में हिंसक झड़प हुई। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले और उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर नगर के हिस्सों में भी नमाज के बाद झड़प हुई।
पुलिस अफसर ने बताया कि अनंतनाग जिले के जंगलात मंडी में पथराव के दौरान एएसपी मुबाशिर बुखारी को पेट में पत्थर लगने से गहरी चोट आई है। उन्होंने बताया कि शहर में श्रीनगर में सफाकादल में हुई झड़पों में एक स्थानीय पत्रिका के एक फोटो पत्रकार समेत चार लोग घायल हो गए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स