होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'स्टार इंडिया' जल्द लॉन्च करेगा ये दो नए चैनल
'स्टार इंडिया' जल्द लॉन्च करेगा ये दो नए चैनल
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">स्टार इंडिया ग्रुप जल्द ही दो नए हाई डेफिनिशन (एचडी) चैनल लॉन्च करेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। यह चैनल- 'स्टार स्पोर्ट्स एचडी-1' और 'सिलेक्ट एचडी-2' के नाम लॉन्च किया जाएगा।</p> <p style="text-align: justify;">खबरों की मानें तो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
स्टार इंडिया ग्रुप जल्द ही दो नए हाई डेफिनिशन (एचडी) चैनल लॉन्च करेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। यह चैनल- 'स्टार स्पोर्ट्स एचडी-1' और 'सिलेक्ट एचडी-2' के नाम लॉन्च किया जाएगा।
खबरों की मानें तो इन नए चैनलों को अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू कर दिए जाने की संभावना है।
इन चैनलों के जरिए भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशंसक अपने पसंदीदा खेलों का भरपूर आनंद ले पाएंगे। देश में अंतरराष्ट्रीय खेल के प्रशंसकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए इन चैनलों पर प्रीमियर लीग, बुंदेसलीगा, ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट और फॉमूर्ला-1 विशेष तौर पर प्रसारित किए जाएंगे।
बता दें कि दर्शकों को इन चैनलों का ट्रायल अनुभव एक माह तक नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। 'स्टार स्पोर्ट्स' के डेफिनिशन (एसडी) चैनलों पर 31 अक्टूबर, 2016 तक अंतराष्ट्रीय खेल (फुटबॉल, टेनिस और फॉमूर्ला-1) उपलब्ध होंगे।
'स्टार स्पोर्ट्स' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन कुकरेजा ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशंसकों के जोश को देखते हुए हम दो अतिरिक्त हाई डेफिनिशन (एचडी) चैनल लॉन्च कर रहे हैं, जो केवल अंतरराष्ट्रीय खेलों का प्रसारण करेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स