होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी अखबार 'नईदुनिया' का खुलासा, एसटी-एससी, ओबीसी लगा रहे त्रिवेदी, गौड़ और झा सरनेम

हिंदी अखबार 'नईदुनिया' का खुलासा, एसटी-एससी, ओबीसी लगा रहे त्रिवेदी, गौड़ और झा सरनेम

हिंदी दैनिक अखबार नईदुनया में पत्रकार लोकेश सोलंकी की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें  मध्य प्रदेश में उपाध्याय, पांडेय, भार्गव, गौड़, त्रिवेदी, झा, तोमर, बघेल, भदौरिया, गोयल और व्यास... ये वे उपनाम (सरनेम) हैं, जिनकी वजह से पीएससी इन दिनों परेशान है। हाल ही में जारी पीएससी 2013 की चयन सूची जारी होने के बाद उसे दोबारा इन सरनेम वाले परीक्षार्थियों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी दैनिक अखबार नईदुनया में पत्रकार लोकेश सोलंकी की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें  मध्य प्रदेश में उपाध्याय, पांडेय, भार्गव, गौड़, त्रिवेदी, झा, तोमर, बघेल, भदौरिया, गोयल और व्यास... ये वे उपनाम (सरनेम) हैं, जिनकी वजह से पीएससी इन दिनों परेशान है। हाल ही में जारी पीएससी 2013 की चयन सूची जारी होने के बाद उसे दोबारा इन सरनेम वाले परीक्षार्थियों के परिणाम निकालकर जांचने पड़ रहे हैं।  पढ़िए पूरी रिपोर्ट: एसटी-एससी, ओबीसी लगा रहे त्रिवेदी, गौड़ और झा सरनेम 

उपाध्याय, पांडेय, भार्गव, गौड़, त्रिवेदी, झा, तोमर, बघेल, भदौरिया, गोयल और व्यास... ये वे उपनाम (सरनेम) हैं, जिनकी वजह से पीएससी इन दिनों परेशान है। हाल ही में जारी पीएससी 2013 की चयन सूची जारी होने के बाद उसे दोबारा इन सरनेम वाले परीक्षार्थियों के परिणाम निकालकर जांचने पड़ रहे हैं।

गलत परिणाम घोषित करने के आरोपों में घिरे रहने वाले पीएससी ने इस बार पारदर्शिता लाने की काफी कोशिश की थी। बावजूद इसके इस बार भी बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंचीं। अधिकांश में यह आरोप था कि पीएससी ने आरक्षित कोटे की सीटों में सवर्णों को प्रवेश दे दिया। शिकायत सामने आते ही पीएससी में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के कोटे में सवर्णों में पाए जाने वाले सरनेम वाले परीक्षार्थी थे, उनकी कॉपियां और दस्तावेज दोबारा खुलवाए गए।

चयन सूची में शामिल कुछ खास सरनेम को आरोप लगाने वालों ने जिन नामों को आधार बनाकर पीएससी को शिकायत की है वे निम्न है। योगेश कुमार उपाध्याय, आलोक पांडेय, अग्नीश गोयल ,सौरभ तोमर, कीर्ति बघेल, बरखा गौड़ और आशा भार्गव जैसे उम्मीदवारों को अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग में आरक्षण का लाभ देते हुए चयनित किया गया है। ऐसे ही मीना झा, अजय झा नामक उम्मीदवारों को भी ओबीसी श्रेणी का लाभ दे दिया गया है।

आरोप लगाया जा रहा है कि सभी सरनेम सवर्ण जातियों के हैं। ऐसे में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को लाभ दे दिया गया है। इन उपनाम वाले अन्य उम्मीदवार चयन सूची में सामान्य श्रेणी में ही चुने गए हैं।

जांच के बाद पाया गया कि सूची में 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके सरनेम सर्वणों में पाए जाने वाले सरनेम जैसे ही हैं लेकिन उनके दस्तावेजें के मुताबिक वे आरक्षित वर्ग में ही आते हैं। इसी आधार पर आरक्षित वर्ग में उनका चयन हुआ। यह असमंजस इस वजह से भी ज्यादा था कि एक समान सरनेम वालों में कुछ का चयन तो सामान्य वर्ग में हुआ, जबिक कुछ के चयन में जातिगत आरक्षण का उल्लेख था।

सरनेम नहीं, सर्टिफिकेट आधार

सरनेम के आधार पर किसी को आरक्षित या अनारक्षित नहीं माना जा सकता। आरक्षित वर्ग में चयनित हर उम्मीदवार के जाति प्रमाण-पत्र का सत्यापन इंटरव्यू से पहले ही हो चुका है। आरक्षण के लिए शासन द्वारा नियमानुसार जारी जाति प्रमाण-पत्र मान्य होता है, न कि सरनेम। -मनोहर दुबे, सचिव पीएससी

(साभार: नईदुनिया)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

8 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

8 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

11 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

15 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

11 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

21 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago