होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Tata Sky ने बंद किए सोनी के चैनल्स, लोगों का फूटा गुस्सा

Tata Sky ने बंद किए सोनी के चैनल्स, लोगों का फूटा गुस्सा

डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) समेत ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

डीटीएच ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) द्वारा अपने प्लेटफॉर्म से ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) समेत ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (SPN) के 22 चैनल हटाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है।

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के इन चैनलों का डिस्ट्रीब्यूशन आधिकारिक रूप से ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’  द्वारा किया जाता है। ‘सोनी टीवी’ का प्रसारण बंद होने से लोग ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो भी नहीं देख पाए।

‘टाटा स्काई’ के इस कदम को लेकर सबस्क्राइबर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने चैनलों को बंद किए जाने को धोखाधड़ी करार दिया है। अभी नाम के एक यूजर ने टाटा स्काई को 12 घंटे की मोहलत देते हुए चैनल शुरू करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है।



वहीं, ‘टाटा स्काई’ के इस कदम के बाद ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ ने पलटवार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ का कहना है कि नेटवर्क्स द्वारा अपने चैनलों के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, इसके बावजूद ‘टाटा स्काई’ ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसके चैनलों के अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।   

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि उनका नेटवर्क देशभर में काफी लोकप्रिय है और इसके चैनल भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में इन चैनलों को हटाकर ‘टाटा स्काई’ दर्शकों को विशवस्तरीय मनोरंजन और खेल आयोजनों को देखने से वंचित कर रहा है।

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ ने सबस्क्राइबर्स को भरोसा दिलाया है कि  ‘ट्राई’ के आदेश के अनुसार रिफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) के तहत उसके चैनल उपलब्ध हैं। यही नहीं, इस बयान में सबस्क्राइबर्स से अनुरोध किया कि वे ‘टाटा स्काई’ को कॉल करें और मांग करें कि चैनल उन्हें उपलब्ध कराए जाएं।

दूसरी तरफ, ‘टाटा स्काई’ ने अपने सबस्क्राइबर्स से सहयोग की अपील की है। टाटा स्काई’ ने कहा कि ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ और ‘टीवी टुडे’ द्वारा बार-बार दाम बढ़ाने पर मजबूर किया जा रहा है। इसलिए हमने कई चैनलों को बंद कर दिया है, लेकिन कुछ लोकप्रिय चैनलों का प्रसारण चालू रखा है।

‘टाटा स्काई’ के सीईओ और एमडी हरित नागपाल ने कहा कि सबस्क्राइबर्स के हितों को ध्यान में रखते ही यह निर्णय लिया गया है। ‘टाटा स्काई’ ने ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर अनिरुद्ध सिंह को जवाब देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों से समझौता नहीं हो पाने के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा।

‘टाटा स्काई’ का य़ह भी कहना है कि यदि सबस्क्राइबर्स निम्न 11 चैनल (SET, Sony SAB, Sony Six, Sony Ten, Sony Pix और Aaj Tak आदि) पहले ही सबस्क्राइब कर चुके हैं तो बिना कोई अतिरिक्त भुगतान किए सिर्फ मिस्ड कॉल देकर वे इन चैनलों को देख सकते हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ‘टाटा स्काई’ ने पहली बार चैनलों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया है। पिछले महीने भी इस डीटीएच ऑपरेटर ने एक अंग्रेजी अखबार में इस बारे में नोटिस जारी कर कहा था कि समझौते के नवीनीकरण में विफलता के कारण 15 दिनों के भीतर उसके प्लेटफॉर्म पर ‘नेटवर्क 18’ के करीब 100 चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

29 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

17 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

29 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago