होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर विवादों में घिरे सिंगर अभिजीत, मशहूर महिला पत्रकार को कहा 'बेशर्म बुढ़िया'
फिर विवादों में घिरे सिंगर अभिजीत, मशहूर महिला पत्रकार को कहा 'बेशर्म बुढ़िया'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बॉलिवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या अपनी टिप्पणी को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक वरिष्ठ महिला पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गायक ने वरिष्ठ टीवी महिला पत्रकार स्वाति चतुर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या अपनी टिप्पणी को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक वरिष्ठ महिला पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गायक ने वरिष्ठ टीवी महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के साथ ट्विटर पर बेहद गंदे भाषा का प्रयोग किया। इस मामले में पत्रकार ने दिल्ली के बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अभी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है और अभिजीत के ट्विटर की जांच कर रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले चेन्नई में इंफोसिस कंपनी की एम्प्लॉई स्वाति के मर्डर को लव जेहाद बताकर अभिजीत ने ट्वीट किया था। इसके बाद दिल्ली और मुंबई की दो महिला पत्रकारों ने उन्हें निशाने पर ले लिया था। इन्हें लेकर ही अभिजीत ने ट्वीट किए थे। महिला पत्रकार ने इसे सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाला करार दिया, साथ ही अभिजीत के संगीत के सफर पर भी टिप्पणी की, जिसका जवाब अभिजीत को अब भारी पड़ सकता है।
अभिजीत ने अपने पोस्ट में लिखा था कि चेन्नई में हुई यह हत्या लव जिहाद का नतीजा है। इस पर पत्रकार चतुर्वेदी ने कहा कि कातिल का नाम रामकुमार है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चतुर्वेदी ने अभिजीत पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने का आरोप लगाया।
इसके बाद, अभिजीत ने अपने नए ट्वीट में लिखा है- मुझे अरेस्ट करो। क्योंकि मैं हिंदू विरोधी, हिन्दुस्तान से नफरत करने वालों को लात मारता हूं, बिना लिंग भेदभाव के...। स्वाति ने भी ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार और पुलिस से अभिजीत को गिरफ्तार करने की मांग की है।
अभिजीत ने दोबारा इन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये जो फर्जी पत्रकार हैं, जो देश की गरिमा के साथ सौदा कर लेते हैं, मैं उन्हें जानता तक नहीं, कोई होगा बड़ा पत्रकार। जब ये मुझ पर निजी हमले करने पर आ जाते हैं कि एक दुश्मन देश का सिंगर इसका काम बंद करवा देता है। इनका एक ग्रुप है , जो मुझे ट्रोल करते रहते हैं। एक लड़की स्वाति जिसका मुद्दा कई दिन से चल रहा था। मैंने यही कहा कि we want justice for swati हमारे भारतीय मुसलमान इन पत्रकारों से ज्यादा राष्ट्रभक्त हैं। ये पत्रकार राष्ट्रभक्ति के नाम पर धब्बा हैं। जी अगर मैं लिखता शेमलैस ओल्ड लेडी तो ये मुद्दा नहीं बनता। इसलिए मैंने जानबूझ कर लिखा ‘बेशर्म बुढ़िया‘।
गायक द्वारा इस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर ट्विटर पर उनकी काफी आलोचना हुई और मुंबई पुलिस ने अभिजीत के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।बेशर्म बुढ़िया..U not proud of Indians? Wats your breed? U sk pakis..I fk Pakis, U lick..I kick, dnt block just wait https://t.co/0BWHU60rPm
— abhijeet (@abhijeetsinger) July 2, 2016
Pure filth @MumbaiPolice he's trying to forment communal riots & abuse rather obvious. Why no action? https://t.co/GqmEM0kwgd — swati chaturvedi (@bainjal) July 2, 2016
अभिजीत पाकिस्तानी गायकों और कलाकारों पर अपनी टिप्पणियों को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स