होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया टुडे' में केजरीवाल को निहंग के रुप में दिखाने से भड़का सिख समुदाय
'इंडिया टुडे' में केजरीवाल को निहंग के रुप में दिखाने से भड़का सिख समुदाय
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आम आदमी पार्टी के संयो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
संगठन ने मैगजीन और केजरीवाल दोनों को चेतावनी दी है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि केजरीवाल को एक निहंग के रूप में दिखाया गया है जो मर्यादा के खिलाफ है। केजरीवाल को जो पगड़ी पहनाई गई है वह दुनिया का कोई भी आम सिख नहीं पहनता। यह पगड़ी (दुमाला) सिर्फ निहंग ही पहनते हैं जो गुरु के आदर्शों पर चलते हुए सिख धर्म की मर्यादा का पूर्ण पालन करते हैं। इसके अलावा निहंग जो कपड़े पहनते हैं उसे बाणा कहते हैं।
मंजीत सिंह ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक नेशनल मैगजीन इतनी बड़ी गलती करें यह सही नहीं है। दिल्ली सिख कमेटी ने देर रात कानूनी नोटिस भी भेजा है।
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएसएफ) ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख करने का फैसला किया है। साथ ही संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं पंजाब भर से समूह निहंग जथेबन्दियों ने भी ऐतराज जताया है उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अगर केजरीवाल ने समय रहते माफी नहीं मांगी तो वे जल्द ही अगली मीटिंग कर कोई ठोस निर्णय लेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स