होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हेडलाइंस टुडे, समाचार प्लस और आईनेक्स्ट सहित कई संस्थानों में फेरबदल
हेडलाइंस टुडे, समाचार प्लस और आईनेक्स्ट सहित कई संस्थानों में फेरबदल
इंडिया न्यूज़ बिहार-झारखंड में कार्यरत राज हरितवाल और दुष्यंत सिंह ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है। यहां इन्हें न्यूज़ ऑपरेशन्स की ज़िम्मेदारी दी गई है। राज और दुष्यंत पिछले 10 वर्षों से ज्यादा वक्त से मीडिया में सक्रिय हैं और इसके पहले ईटीवी, वीओआई में काम कर चुके हैं। वहीं न्यूज एक्सप्रेस से एंकर और प्रोड्यूस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
इंडिया न्यूज़ बिहार-झारखंड में कार्यरत राज हरितवाल और दुष्यंत सिंह ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है। यहां इन्हें न्यूज़ ऑपरेशन्स की ज़िम्मेदारी दी गई है। राज और दुष्यंत पिछले 10 वर्षों से ज्यादा वक्त से मीडिया में सक्रिय हैं और इसके पहले ईटीवी, वीओआई में काम कर चुके हैं। वहीं न्यूज एक्सप्रेस से एंकर और प्रोड्यूसर अमित रावत भी समाचारप्लस के साथ जुड़ गये हैं। अमित ने छह साल तक ईटीवी में एंकरिंग की है। अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स से इस्तीफा देकर राहुल शिवशंकर अब हेडलाइंस टुडे के साथ जुड़ गये हैं। हेडलाइंस के साथ उनकी यह दूसरी पारी है. इसके पहले भी वो इस चैनल को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हेडलाइंव में वे प्राइम टाइम एंकर होंगे। हेडलाइंस टुडे से इस्तीफा देने के बाद राहुल टाइम्स नाउ के साथ जुड़ गये थे फिर वहां से न्यूज एक्स पहुंचे थे। आई नेक्स्ट, कानपुर में आई नेक्स्टलाइव में वेब कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे गिरीनाथ झा ने इस्तीफा दे दिया है। गिरीनाथ के इस्तीफा के बाद खाली पद पर आई नेक्स्ट, बनारस से सत्येंद्र सिंह को भेजा गया है. वेब कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी अब सत्येंद्र संभालेंगे। नेटवर्क10 के सीईओ की भूमिका निभा चुके बसंद निगम अब उत्तराखंड से संचालित टाइम मीडिया प्रोडक्शन के सीईओ बनाये गये हैं। टाइम मीडिया प्रोडक्शन ग्रुप रीजनल चैनलों के लिए कंटेंट प्रोवाइडिंग कराता है। इनके साथ ही बसंत निगम की टीम में सीएनईबी के पूर्व ब्यूरोचीफ विक्रम श्रीवास्तव, सी न्यूज के आउटपुट हेड रहे श्रीनिवास पंत, नेटवर्क10 के इनपुट हेड रहे विनय शर्मा, जनसंदेश से जुड़े रहे विनय पांडेय, नेहा शर्मा भी शामिल हैं। हिंदुस्तान, गोरखपुर से रविकांत उपाध्याय और भाटपार से बसंत बागी ने इस्तीफा दे दिया है। रविकांत अब गोरखपुर से ही प्रकाशित अखबार स्वतंत्र चेतना के साथ जुड़ गये हैं। कई संस्थानों में काम कर चुके रविकांत हिंदुस्तान के साथ सात वर्ष से काम कर रहे थे। और बसंत अपनी नई पारी किस संस्थान से शुरू करने जा रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स