होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तानिया आमीर ने मीडिया इंडस्ट्री को बोला बाय-बाय, अब इस पीआर फर्म के साथ शुरू की नई पारी
तानिया आमीर ने मीडिया इंडस्ट्री को बोला बाय-बाय, अब इस पीआर फर्म के साथ शुरू की नई पारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। महिला पत्रकार तानिया आमीर ने अब मीडिया इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है और अब एक पीआर फर्म का दामन थाम लिया है। आमिर अब पीआर कंपनी अक्षय मीडिया (Aakhya Media) के साथ जुड़ गईं हैं। उन्होंने यहां अकाउंट डायरेक्टर के तौर पर जॉइन किया है। वह पॉलि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महिला पत्रकार तानिया आमीर ने अब मीडिया इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है और अब एक पीआर फर्म का दामन थाम लिया है। आमिर अब पीआर कंपनी अक्षय मीडिया (Aakhya Media) के साथ जुड़ गईं हैं। उन्होंने यहां अकाउंट डायरेक्टर के तौर पर जॉइन किया है। वह पॉलिटिकल क्लाइंट्स की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिनमें गुजरात सरकार, मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार शामिल है। इसके अतिरिक्त उन पर कुछ कॉरपोरेट क्लाइंट्स की जिम्मेदारी होगी।
आमिर को पत्रकारिता में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट और टेलिविजन मीडिया में काम किया और मुख्यरूप से पॉलिटिकल रिपोर्टिंग की।
इससे पहले वे अंग्रेजी अखबार ‘मिलेनियम पोस्ट’ में नई दिल्ली ब्यूरो में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट और न्यूज कोआर्डिनेटर के तौर पर कार्यरत थीं। उन्होंने न्यूजX, डीडी न्यूज, The Magna Group (Society, Savvy, Stardust और कई अन्य मैगजीन) में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘मेट्रो नाउ’ में भी काम किया है।
आमीर ने अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक और IIMC, नई दिल्ली से रेडियो और टेलिविजन में मास कम्युनिकेशन पोस्ट में ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स