होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज संपादक-मालिक लखनऊ के चक्कर लगाते हैं, फिर चैनल पर आधे घंटे का प्रायोजित शो चलाते हैं, बोले सतीश के. सिंह

आज संपादक-मालिक लखनऊ के चक्कर लगाते हैं, फिर चैनल पर आधे घंटे का प्रायोजित शो चलाते हैं, बोले सतीश के. सिंह

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 26 जून की शाम को एसपी सिंह स्मृति व्याख्यान में कई मीडिया जगत के दिग्गजों ने भाग लिया। इस मौके पर ‘हैशटैग की पत्रकारिता और खबरों की बदलती दुनिया’ विषय पर परिचर्चा हुई। इस विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार सत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

26 जून की शाम को एसपी सिंह स्मृति व्याख्यान में कई मीडिया जगत के दिग्गजों ने भाग लिया। इस मौके पर ‘हैशटैग की पत्रकारिता और खबरों की बदलती दुनिया’ विषय पर परिचर्चा हुई। इस विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार सतीश  के.सिंह ने कहा कि आज के वक्त में ये बहुत जरूरी है कि इनफॉर्मेशन, पब्लिसिटी, डिसइनफॉर्मेशन और जर्नलिज्म में बहुत बारीकी से अंतर कर लिया जाए, क्योंकि जितनी इनफॉर्मेशन दी या परोसी जा रही है फिर चाहे वह हैशटैग के जरिए हो, ट्विटर हैंडल के जरिए या फिर किसी अन्य तरीके से, वो जर्नलिज्म नहीं है। जर्नलिज्म का काम वॉचडॉग करना है, उसकी अकाउंटबिलिटी भी है। आपको अकाउंटबिलिटी लोगों से मांगनी होगी, फिर चाहे वह बड़े पदों पर हों।

उन्होंने कहा कि ये बड़ा सवाल है कि आज सरोकार की पत्रिकारिता है भी या नहीं? हैशटैग की पत्रकारिता करने वाले लोग SEO यानी ऑप्टमाइजर का काम कर रहे हैं। इसलिए बिना कंटेंट के हैशटैग की पत्रकारिता को आप जर्नलिज्म नहीं कह सकते हैं।

इतने सारे पीआर फर्म खुल गए हैं, उन्हें बंद देना चाहिए और पीआर से जुड़ें लोगों को जर्नलिस्ट के रूप में टीवी चैनल, अखबार में भर्ती कर देना चाहिए, क्योंकि इन फर्मों की कोई जरूरत नहीं है। आज हर कोई यहीं काम कर रहा है, फिर चाहे वे मीडिया हाउस का मालिक हो, प्रिंट का मालिक हो, टीवी चैनल का या फिर डिजिटल का। और यह बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। आज राज्य सरकारों के गीत हम चैनलों पर दिख रहे हैं, बस संपादक और मालिक लखनऊ के चक्कर लगाते हैं और फिर अपने चैनल पर आधे घंटे का शो राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित चलाते हैं। हद तो ये है कि लखनऊ के अधिकारी भी कार्यक्रम की रूपरेखा भी नहीं बनाते हैं, बस कह देते हैं कि चला लो आधे घंटे का शो, राज्य सरकार की तारीफों में।

एक पत्रकार पत्रकारिता में बहुत कुछ सोच कर आता है, उसके पास जब कुछ नहीं रहेगा तो भी वे पत्रकार तो कहलाएगा। लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि पत्रकारिता छोड़कर आपके पास सबकुछ हो सकता है लेकिन आप पत्रकार नहीं कहलाएंगे।

उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि पहले तो पीआईएल (Public-Interest Litigation ) का लोगों ने खात्मा किया और अब कॉरपोरेट के पीआर फर्म्स, सरकार, राजनेताओं या फिर ब्यूरोक्रेट्स के  आरटीआई (Right to Information) को भी दबाने का काम कर रहे हैं, इसमें पत्रकार भी शामिल हैं, क्योंकि पत्रकार आरटीआई के जरिए बहुत कुछ पता कर सकता था। सोशल मीडिया के जर्नलिस्ट हों, न्यू मीडिया के हों या फिर कोई और जर्नलिस्ट आज लिख तो सुबह से शाम तक रहे हैं लेकिन आरटीआई कितने लोग फाइल कर रहे हैं। शायद एक भी नहीं।

उन्होंने अंत में कहा कि मेरा मानना है कि आज जर्नलिज्म गूंगा हो गया है और यदि इसे जिंदा नहीं रखा गया तो आने वाले समय में हम इस तरह से एसपी को श्रद्धांजलि नहीं दे पाएंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

3 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

4 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

14 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

4 hours ago