होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने शो प्राइम टाइम में वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने उठाए ये गंभीर सवाल...

अपने शो प्राइम टाइम में वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने उठाए ये गंभीर सवाल...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी (NDTV) के वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपने शो प्राइम टाइम में ‘प्रभात खबर’ अखबार के वरिष्‍ठ पत्रकार प्रकाश के रे और ‘बीबीसी’ के डिजिटल एडिटर (हिन्‍दी) राजेश प्रियदर्शी के साथ अमेरिकी मीडिया और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच ब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एनडीटीवी (NDTV) के वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपने शो प्राइम टाइम में ‘प्रभात खबर’ अखबार के वरिष्‍ठ पत्रकार प्रकाश के रे और ‘बीबीसी’ के डिजिटल एडिटर (हिन्‍दी) राजेश प्रियदर्शी के साथ अमेरिकी मीडिया और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच बढ़ रहे विवाद और तल्‍ख रिश्‍तों पर विस्‍तार से चर्चा की।

इस चर्चा में राजेश प्रियदर्शी का कहना था कि अमेरिकी मीडिया को लग रहा है कि वर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कार्यकाल में वहां की मीडिया को काम करने में परेशानी हो सकती है।

ADVT: 'जन की बात' पर 'कश्मीरी पंडितो की आवाज'-

यह पूछे जाने पर कि ट्रंप ने मीडिया को चुनौती पेश की है या मीडिया अपनी ग्‍लानि से उभरने का प्रयास कर रहा है, प्रकाश के रे का कहना था, ‘डोनाल्‍ड ट्रंप को मीडिया ने ही ट्रंप बनाया है। मीडिया के सहारे ही ट्रंप यहां तक पहुंचे हैं। हमें समझना चाहिए कि वह मीडिया पर अटैक क्‍यों कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि ट्रंप को मीडिया से परहेज है या वह मीडिया में नहीं आना चाहते हैं।’

प्रकाश के रे सितंबर 2016 में हुए सर्वे का उदाहरण देते हुए बताया कि इससे पता चलता है कि अमेरिका के लोगों का मीडिया में कितना भरोसा है। इस सर्वे के अनुसार, 32 प्रतिशत लोगो का मीडिया पर ठीकठाक भरोसा है। जबकि यह आंकड़ा 1976 में 72 प्रतिशत था। इससे पता चलता है कि अमेरिका के लोगों का मीडिया में विश्‍वास घटा है। यह सबसे ज्‍यादा युवाओं और बुजुर्गों में कम हुआ है। 18 साल से 49 साल की उम्र तक के सिर्फ 26 प्रतिशत लोग मीडिया पर भरोसा करते हैं और 50 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का यह आंकड़ा 38 प्रतिशत है। हालांकि 2001 में भी यह आंकड़ा 50-55 प्रतिशत के बीच था। उनका कहना था कि इसका मतलब साफ है कि अमेरिका के लोगों का मीडिया में प्रति भरोसा तेजी से घट रहा है। उनका कहना था कि लोगों में मीडिया के प्रति भरोसे में आई कमी को ट्रंप अपने लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

रवीश कुमार का कहना था कि चुनाव जीतने के बाद से ट्रंप मीडिया पर कई सवाल उठा रहे हैं और उन्‍होंने फेक न्‍यूज का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि प्रचार के दौरान भी मीडिया ने उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में माहौल बनाया था। इस बारे में प्रकाश के रे ने कहा कि मीडिया को भी कई चीजें समझनी होंगी और अपने कैंपेन मोड से बाहर निकलना होगा। उन्‍होंने कहा कि मीडिया जितना ट्रंप के टकराव की दिशा में जाएगा उसका फायदा भी ट्रंप को ही मिलेगा।

रवीश कुमार के यह पूछे जाने पर कि आज के पत्रकारिता के ढांचे में क्‍या पत्रकार अपने बुनियादी कर्तव्‍यों को हासिल कर सकता है, राजेश प्रियदर्शी का कहना था कि लगभग सभी संस्‍थानों में चीजें ऊपर से तय होती हैं फिर चाहे वह पत्रकारिता ही क्‍यों न हो। उनका कहना था कि काम करने का तरीका गाइड लाइन से तय होता है।

इस कार्यक्रम को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं-

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

21 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

21 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

21 hours ago