होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी शुरू करेंगे नया न्यूज चैनल 'Go News'
वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी शुरू करेंगे नया न्यूज चैनल 'Go News'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी जल्द ही मोबाइल ऑनली न्यूज चैनल (mobile-only news channel) लेकर आ रहे हैं। विश
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी जल्द ही मोबाइल ऑनली न्यूज चैनल (mobile-only news channel) लेकर आ रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि इस चैनल का नाम ‘गो न्यूज’ (Go News) होगा और यह फरवरी के मध्य में शुरू हो जाएगा। चैनल की योजना सभी स्मार्ट टेलिविजन सेट, एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) फोन तक अपनी पहुंच बनाने की है।
अपने नए वेंचर के बारे में पचौरी ने कहा, ‘इस चैनल पर न आपको परेशान करने वाले ऐडवर्टाइजमेंट और न ही एटिट्यूड वाले एंकर दिखाई देंगे।’ प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व संचार सलाहकार (former Communications Advisor) पचौरी ने कहा कि वह अपनी इस पहल के द्वारा देश की वर्तमान मीडिया में बदलाव करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि हालांकि ‘Go News’ का प्रबंधन प्रोफेशनल्स के हाथों में होगा लेकिन यह गैरलाभकारी (not-for-profit) आर्गनाइजेशन होगा। इस वेंचर के लिए फंड की व्यवस्था पचौरी के अलावा उनके शुभचिंतकों की ओर से की जाएगी। इस चैनल के लिए 30-40 लोगों का स्टाफ काम करेगा। इसके लिए जिन प्रोफेशनल्स को लिया जा रहा है, उनमें से अधिकांश इंजीनियर और एमबीए हैं।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि इस चैनल से जुड़े 80 प्रतिशत पत्रकार ‘बीबीसी’ (BBC) अथवा ‘एनडीटीवी’ (NDTV) से हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया से अलग मोबाइल के क्षेत्र में कदम रख रहे पचौरी की नई पारी पर न्यूज मीडिया इंडस्ट्री की भी नजर रहेगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स