होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संपादक से से नेता बने ये वरिष्ठ पत्रकार अब बने मोदी के मंत्री
संपादक से से नेता बने ये वरिष्ठ पत्रकार अब बने मोदी के मंत्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मोदी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एम.जे. अकबर जून 2015 में झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वह राज्यसभा में उपचुनाव के जरिए पहुंचे थे और तब उन्हें सिर्फ एक साल का कार्यकाल पूरा करने का मौका मिला था।
एक पत्रकार के तौर पर एम.जे. अकबर जाना पहचाना नाम है। 11 जनवरी 1951 को कोलकाता में जन्मे एम.जे. अकबर 2014 से भाजपा में है। इसके पहले वह कांग्रेस में भी रहे। 1989 में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में वे पहली बार बिहार के किशनगंज से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वे किशनगंज से दो बार सांसद रहे हैं। मूलत: पत्रकार अकबर देश की अनेक प्रमुख अंग्रेजी पत्र-पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं।
बीजेपी की सरकार में आने से पहले वो इंडिया टुडे का एडिटोरियल डायरेक्टर बनने के बाद चर्चा में आए थे, प्रभु चावला के जाने के बाद उस पद पर आने वाले ये पहला चर्चित चेहरा था।
संडे गार्जियन, एशियन एज और डेक्कन क्रॉनिकल जैसे अंग्रेजी अखबारों के संपादक रह चुके एम.जे. अकबर कई किताबें भी लिख चुके हैं और वो पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस और बीजेपी दोनों धुरविरोधी पार्टियों के प्रधानमंत्रियों के चहते रहे हैं। इससे पहले वो कांग्रेस की टिकट पर दो बार किशनगंज से लोकसभा एमपी रह चुके हैं और पीएम राजीव गांधी के प्रवक्ता भी। बीते दिनों बीजेपी के प्रवक्ता रहते हुए कई असहज मुद्दों पर बीजेपी का बखूबी बचाव कर रहे थे।
गाजीपुर (सैदपुर) के पखनपुर गांव के मूल निवासी डॉ. पाण्डेय (15 अक्टूबर 1957 को जन्म) वाराणसी के विनायका के सरस्वती नगर में निवास करते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स