होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत उपमन्यु को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स असोसिएशन में मिला अहम पद

मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत उपमन्यु को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स असोसिएशन में मिला अहम पद

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मथुरा: बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स असोसिएशन (उपजा) का लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, रमेश चंद जैन महामंत्री और अनिल अग्रवाल कोष

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मथुरा: बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स असोसिएशन (उपजा) का लगातार तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, रमेश चंद जैन महामंत्री और अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

चन्दौली के मुगलसराय में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स असोसिएशन (उपजा) के विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान हुआ। प्रदेश भर से आए कुल 233 डेलीगेट ने वोट डाले। देर शाम हुई मतगतणना में परिणाम घोषित किए गए, जिसमें तीसरी बार मथुरा के कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हितार्थ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।

उपमन्यु वर्तमान में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स असोसिएशन इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और बार असोसिएशन मथुरा के कार्यकारिणी सदस्य हैं।

उन्होंने प्रदेश के मंत्री और आगरा-अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रहकर संगठन को मजबूती दी है। वे छावनी परिषद के पहले सभासद फिर वाइस चेयरमैन और छावनी एरिया सिविल व वित्त समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वे दस सालों तक बी.एस.एन.एल. सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और इसके अलावा मथुरा संसदीय सीट पर बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

1 hour ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

9 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

14 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago