होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शारदा यूनिवर्सिटी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हर्ष रंजन ने अब संभाली इस मीडिया कंपनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

शारदा यूनिवर्सिटी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हर्ष रंजन ने अब संभाली इस मीडिया कंपनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

<strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong> <p style="text-align: justify;">जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया ट्रेनर हर्ष रंजन अब शारदा यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन विभाग में एचओडी और प्रोफेसर की जिम्मेदारी संभालने के अतिरिक्त एक मीडिया कंपनी के साथ भी जुड़ गए हैं। दरअसल इस मीडिया कंपनी का नाम है 'NTI Media' और वे यहा एडिटर@लार्ज (Edit

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया ट्रेनर हर्ष रंजन अब शारदा यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन विभाग में एचओडी और प्रोफेसर की जिम्मेदारी संभालने के अतिरिक्त एक मीडिया कंपनी के साथ भी जुड़ गए हैं। दरअसल इस मीडिया कंपनी का नाम है 'NTI Media' और वे यहा एडिटर@लार्ज (Editor@Large) का पदभार संभालेंगे।

यह कंपनी फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और प्रिंट प्रकाशनों के क्षेत्र में जाने-मीडिया मीडिया दिग्गज त्रिदीब रमन की है। इस कंपनी के नेतृत्व में पिछले डेढ़ सालों से पार्लियामेंट्रियन (PARLIAMENTARIAN) मैगजीन का प्रकाशन होता है।

समाचार4मीडिया से उन्होंने कहा, ‘छात्रों को  मीडिया पढ़ाते हुए मैंने ये महसूस किया है कि एक मीडिया शिक्षक को हमेशा कंटेंट को अपडेट रखने, डिलिवर करने टेक्नोलॉजी का हिस्सा बने रहने के लिए प्रैक्टिस भी करते रहना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि मीडिया की तेजी से बदलती दुनिया के साथ अकसर एक शिक्षक इससे अलग हो जाता है और यदि वह एक साल से मेन स्ट्रीम मीडिया से दूर हो तो वह गायब ही हो जाता है।

बता दें कि रंजन पिछले साल ही शारदा यूनिरवर्सिटी के साथ जुड़े थे। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 23 साल का अनुभव है, जिनमें से 22 साल इलेट्रॉनिक मीडिया के साथ गुजारे। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के एक बिजनेस प्रोग्राम ‘मार्केट मंत्रा’ में बतौर एंकर और एक्सपर्ट काम किया है।

रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर ‘आजतक’, ‘इंडिया टीवी’, ‘BI TV’, ‘ANI’ और ‘सहारा’ के साथ काम किया। उनके करियर के इस सफर का सबसे अधिक समय ‘आजतक’ के साथ गुजरा, जहां उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया, जैसे- कोलकाता ब्यूरो हेड, असाइनमेंट डेस्क के एक वरिष्ठ पद पर, आजतक इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट के एडिटर और इसके मीडिया इंस्टीट्यूट के हेड के रूप में काम किया।

शारदा यूनिवर्सिटी में जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव इंडिया ग्रुप से विदाई ली थी, जहां वह डिजिटल के एडिटर थे। उन्होंने यहां MI-मराठी चैनल सहित ग्रुप के विभिन्न आउटपुट के बीच तालमेल बैठाते हुए एक मेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म की नींव रखी थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

7 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

14 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

19 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago