होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऑनलाइन जर्नलिज्म के चर्चित पत्रकार दिनेश श्रीनेत ने जॉइन किया ET
ऑनलाइन जर्नलिज्म के चर्चित पत्रकार दिनेश श्रीनेत ने जॉइन किया ET
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले हफ्ते अमर उजाला डॉट कॉम के एडिटर के तौर पर इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश श्रीनेत ने अपनी नई पारी टाइम्स समूह के साथ शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे इकनॉमिक टाइम्स ऑनलाइन का हिस्सा बने हैं। यहां उनका पद हेड ऑफ लैंग्वेजेस ऐंड न्यू प्रोजेक्ट है। बताया जा र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले हफ्ते अमर उजाला डॉट कॉम के एडिटर के तौर पर इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश श्रीनेत ने अपनी नई पारी टाइम्स समूह के साथ शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे इकनॉमिक टाइम्स ऑनलाइन का हिस्सा बने हैं। यहां उनका पद हेड ऑफ लैंग्वेजेस ऐंड न्यू प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि इकनॉमिक टाइम्स ऑनालाइन जल्द ही कई क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार की योजना बना रहा है और दिनेश श्रीनेत को इसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वे ईटी ऑनलाइन के संपादक दीपक अजवानी के साथ समन्वय का काम भी देखेंगे। वे टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के वीप डिजिटल प्रडक्ट्स ऐंड बिजनेंस हेड-द इकनॉमिक टाइम्स संजय सिंधवानी को रिपोर्ट करेंगे।
विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम कर चुके दिनेश श्रीनेत ने पिछले हफ्ते ही अमर उजाला डॉट कॉम के एडिटर पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें यहां करीब दो महीने पहले ही यह दी गई थी और यह पद उन्हें एडिटर विनोद वर्मा के जाने बाद मिला था।
श्रीनेत अमर उजाला के साथ पिछले कई सालों से जुड़े हुए थे। जागरण समूह के आई नेक्स्ट से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने जुलाई 2011 में अमर उजाला समूह में कदम रखा था। पहले इन्हें अमर उजाला पब्लिकेशन में न्यूज प्रॉडक्ट और मीडिया पार्टनशिप के सीनियर मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई, इस पद पर उन्होंने दिसंबर 2014 तक काम किया और इस दौरान अमर उजाला के डिजिटल विंग को भी सफलतापूर्वक री-लॉन्च कराया। इसके बाद इन्हें अमर उजाला वेब सर्विस के लिए सोशल मीडिया और प्रॉडक्ट का हेड बनाया गया।
श्रीनेत के नेतृत्व में ही अमर उजाला वेब सर्विस ने फिरकी डॉट इन (firaki.in) वेबसाइट लॉन्च की। अमर उजाला के डिजिटल विंग के एडिटर बनने से पहले श्रीनेत firaki.in के प्रोजेक्ट हेड के तौर पर कार्यरत थे।
अमर उजाला के साथ जुड़ने से पहले श्रीनेत यूपी के कानपुर में जागरण समूह के ‘आई-नेक्स्ट’ वेबपोर्टल के कंटेंट हेड के तौर पर एक लंबी पारी खेली। वे 2009 से 2016 तक ‘आई-नेक्स्ट लाइव’ का कार्यभार संभालते रहे।
मूल तौर पर गोरखपुर के रहने वाले श्रीनेत की गिनती आज के टेक्नोक्रेट पत्रकारों में की जाती है। प्रिंट से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्रीनेत ने जनसत्ता और अमर उजाला के लिए फील्ड रिपोर्टिंग भी की है। जनसत्ता से अपने करियर की शुरुआत के कुछ महीनों बाद ही 1998 में अमर उजाला के साथ अपनी पत्रकारीय पारी के तहत विभिन्न आयामों पर काम किया।
इलाहाबाद और बरेली में अमर उजाला के साथ करीब नौ साल तक काम करते हुए उन्होंने कई बीट्स को संभाला, तो कई बार कई डेस्कों पर भी भरपूर हाथ आजमाया। 2006 में उन्होंने लखनऊ में दैनिक जागरण समूह के पहले बाइलिंगुअल अखबार ‘आई-नेक्स्ट’ की लॉन्चिंग में अहम जिम्मेदारी संभालते हुए उस समय सिटी इंचार्ज के तौर पर काम किया था। उसके बाद 2007 में उन्होंने हिन्दी न्यूज पोर्टल ‘वन इंडिया डॉट इन’ (oneindia.in) को लॉन्च कराया और इसकी पूरी टीम का निर्माण किया। इसके अलावा श्रीनेत को हिंदी न्यूजपोर्टल एओएल डॉट (aol.in) को भी लॉन्च कराने का श्रेय जाता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स