होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार आशा खोसा बनी साधना जम्मू-कश्मीर न्यूज चैनल की एग्जीक्यूटिव एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार आशा खोसा बनी साधना जम्मू-कश्मीर न्यूज चैनल की एग्जीक्यूटिव एडिटर

टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैडर्ड से जुड़ी रहीं वरिष्ठ पत्रकार आशा खोसे अपनी नई पारी की शुरूआत जल्द लॉन्च होने वाले साधना जम्मू-कश्मीर न्यूज चैनल के साथ बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर करने जा रही हैं। आशा पिछले दिनों फोकस टीवी के साथ बतौर नेशनल ब्यूरो चीफ जुड़ी हुई थीं। गौरतलब है कि आशा खोसे समाचार एजेंसी आईएएनएस के राजनीतिक सम्पादक स्व.

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैडर्ड से जुड़ी रहीं वरिष्ठ पत्रकार आशा खोसे अपनी नई पारी की शुरूआत जल्द लॉन्च होने वाले साधना जम्मू-कश्मीर न्यूज चैनल के साथ बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर करने जा रही हैं। आशा पिछले दिनों फोकस टीवी के साथ बतौर नेशनल ब्यूरो चीफ जुड़ी हुई थीं। गौरतलब है कि आशा खोसे समाचार एजेंसी आईएएनएस के राजनीतिक सम्पादक स्व. जार्ज जोसेफ की पत्नी हैं जिनका हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। गौरतलब है कि प्रभातम् ग्रुप के मीडिया वेंचर साधना मीडिया रीजनल क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए अब वो जम्मू-कश्मीर से अपना नया न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रहा है। यह चैनल जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को फोकस में रखते हुए शुरू किया जायेगा। चैलन के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। इस चैनल को नोएड़ा ऑफिस से ही संचालित किया जायेगा। यह जम्मू-कश्मीर से पहला सैटेलाइट न्यूज चैनल होगा। प्रभातम ग्रुप का आध्यात्मिक चैनल साधना टीवी, एमपी-छत्तीसगढ़ के लिए न्यूज चैनल साधना न्यूज एमपी-छत्तिसगढ़, साधना न्यूज बिहार-झारखंड, साधना न्यूज यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पहले से ही प्रसारित हो रहे हैं। गौरतलब है कि प्रभातम ग्रुप रियलस्टेट, माइनिंग, एडवरटाइजिंग, एविएशन, मेडिकल और एंटी रेडिएशन जैसे क्षेत्रों में अपनी दखल रखता है। प्रभातम समूह का पहला चैनल 2003 में लॉन्च हुआ था। ग्रुप के चेयरमैन राकेश गुप्ता हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago