होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो हेड संजय मिश्रा ने दिया इस्तीफा, अब जुड़े इस बड़े अखबार से...
अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो हेड संजय मिश्रा ने दिया इस्तीफा, अब जुड़े इस बड़े अखबार से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ से खबर है कि यहां संजय मिश्रा ने जॉइन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक वे अब दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो का हिस्सा बन गए हैं। दैनिक जागरण में ये उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ से खबर है कि यहां संजय मिश्रा ने जॉइन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक वे अब दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो का हिस्सा बन गए हैं। दैनिक जागरण में ये उनकी दूसरी पारी है।
इससे पहले संजय अमर उजाला में नेशनल ब्यूरो हेड के तौर पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने लगभग साढ़े छ: वर्षों तक अपना योगदान दिया। यहां से पहले वे दैनिक जागरण में ही थे, यहां भी वे स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत थे। तब जागरण में रहते हुए उन्होंने पीएमओ, होम मिनिस्ट्री और कांग्रेस को कवर किया।
वे नईदुनिया अखबार से जागरण में पहुंचे थे। नईदुनिया में वे कॉरेस्पोंडेंट के रूप में कार्यरत थे। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पढ़ाई करने वाले संजय पटना में भी काम कर चुके हैं। पटना में वे ‘अमृतवर्षा’ में थे। हिंदी में पहली बार उन्होंने सुनामी की कवरेज की थी, उन्होंने ये ग्राउंड रिपोर्टिंग अंडमार-निकोबार, तमिलनाडु समेत कई राज्यों का दौरा कर की। पोखरन विस्फोट, गुजरात भूकंप, अफगानिस्तान युद्ध, आडवाणी की बहुचर्चित पाकिस्तान यात्रा आदि घटनाओं की वे ग्राउंड रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं।
इतना ही नहीं संजय कई प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के साथ विदेशी दौरा भी कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स