होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई को क्यों मांगनी पड़ी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से माफी...
पढ़िए, दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई को क्यों मांगनी पड़ी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से माफी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई को अपने सवाल के लिए मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार को सानिया की ऑटोबायोग्राफी ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ का विमोचन था, इसके बाद वह पत्रकारों को इंटरव्यू दे रहीं थी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई को अपने सवाल के लिए मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार को सानिया की ऑटोबायोग्राफी ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ का विमोचन था, इसके बाद वह पत्रकारों को इंटरव्यू दे रहीं थी। इसी क्रम में उन्होंने इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को भी इंटरव्यू दिया। तभी इस बीच राजदीप ने सानिया से सेटल होने और फैमिली बढ़ाने को लेकर सवाल किया, जिस पर वे काफी भड़क गईं।
राजदीप ने उनसे पूछा कि इस सेलिब्रटी स्टेटस के बीच आप कब सेटल होने जा रही हैं। क्या ऐसा दुबई में होगा? क्या ऐसा किसी दूसरे देश में होगा? मातृत्व के बारे में? मैंने इस बारे में किताब में नहीं पढ़ा। ऐसा लगता है कि आप सेटल होने के लिए रिटायर नहीं होना चाहती हैं।
यह सवाल सुनकर सानिया ने तीखे तेवर अपना लिए और करारा जवाब देते हुए कहा कि शायद आप इस बात से खुश नहीं है कि मैं इस समय दुनिया में नंबर वन बनने की बजाय मां बनने को प्राथमिकता नहीं दे रही हूं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आपके सवालों दूंगी क्योंकि ये उन सवालों में से एक है, जिसका हम महिलाओं को अक्सर सामना करना पड़ता है। दुर्भाग्य से यह कोई मायने नहीं रखता कि हमने कितने विंबलडन जीते या नंबर वन बने, हम सेटल नहीं होते। हालांकि, मातृत्व और परिवार शुरू करना भी मेरी जिंदगी में होगा और ऐसा जब होगा तो मैं जरूर बताऊंगी कि मेरी इसे लेकर क्या योजना है?
सानिया के गुस्से भरे जवाब को सुनकर पत्रकार ने अपनी गलती को समझते हुए माफी मांगी और कहा, ‘मैं माफी मांगता हूं। मुझे लगता है कि मैंने गलत ढंग से सवाल पूछा। आप पूरी तरह से सही हैं। मैं ऐसा किसी पुरुष एथलीट से कभी नहीं पूछता।’
माहौल को हल्का करते हुए सानिया ने कहा सानिया ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। आप पहले ऐसे जर्नलिस्ट हैं, जिसने नेशनल टीवी पर माफी मांगी हो।’
सानिया ने अंत में कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि आज से कुछ साल बाद एक 29 साल की लड़की से यह नहीं पूछा जाएगा कि वो कब बच्चे पैदा करने वाली है जब वो नंबर वन हो।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स