होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने अब खुद संभाली चैनल की कमान
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने अब खुद संभाली चैनल की कमान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फॉक्स न्यूज चैनल के चेयरमैन और चीफ एग्जिक्यूटिव रोजर ऐलेस (Roger Ailes) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चैनल के स्वामित्व वाली कंपनी 21st सेंचुरी फॉक्स ग्रुप के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन रूपर्ट मर्डोक ने अब खुद फॉक्स न्यूज चैनल और फॉक्स बिजनेस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फॉक्स न्यूज चैनल के चेयरमैन और चीफ एग्जिक्यूटिव रोजर ऐलेस (Roger Ailes) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चैनल के स्वामित्व वाली कंपनी 21st सेंचुरी फॉक्स ग्रुप के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन रूपर्ट मर्डोक ने अब खुद फॉक्स न्यूज चैनल और फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के चेयरमैन की भूमिका और एक्टिंग सीईओ का पद संभाल लिया है।
बता दें कि रोजर ऐलेस पर यौन उत्पीड़न का आरोप है और यह आरोप चैनल की कुछ जानी-मानी न्यूज एंकर्स ने लगाया है।
21st सेंचुरी फॉक्स ग्रुप द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, फॉक्स न्यूज चैनल और फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के चेयरमैन और सीईओ और फॉक्स टेलिविजन स्टेशनों के चेयरमैन रोजर ऐलेस ने तत्काल प्रभाव से अपनी पद से इस्तीफा दे दिया है। बयान में आगे कहा गया है कि ऐलेस के खिलाफ यौन-उत्पीड़न के कई आरोप लगाए जाने के बाद, वे अनौपचारिक ढंग से कंपनी से निकल गए हैं।
बता दें कि चैनल की पूर्व एंकर्स ग्रेचेन कार्लसन (Gretchen Carlson) और मेजिन केली (Megyn Kelly) ने 6 जुलाई को ऐलेस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।
वहीं फॉक्स न्यूज चैनल के इस वरिष्ठ पदाधिकारी ने कार्लसन और केली द्वारा लगाए गए यौन-उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स