होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी चुनाव को लेकर सहारा मीडिया ने कसी कमर, रमेश अवस्थी को मिली अहम जिम्मेदारी
यूपी चुनाव को लेकर सहारा मीडिया ने कसी कमर, रमेश अवस्थी को मिली अहम जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सहारा न्यूज नेटवर्क ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। ग्रुप ने उन्हें अब उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के चैनल हेड की कमान सौंपी है। रमेश अवस्थी सहारा के जाने-माने चेहरों में से एक है और इनका नाम संस्था से जुड़े काफी कामों में पहले भी आता रहा है। बता दें कि सहारा में काफी लंबे समय से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सहारा न्यूज नेटवर्क ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश अवस्थी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। ग्रुप ने उन्हें अब उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के चैनल हेड की कमान सौंपी है। रमेश अवस्थी सहारा के जाने-माने चेहरों में से एक है और इनका नाम संस्था से जुड़े काफी कामों में पहले भी आता रहा है। बता दें कि सहारा में काफी लंबे समय से बदलाव का सिलसिला जारी है। माना जा रहा है की अवस्थी को यह अहम नई जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश में आने वाले चुनाव को मद्देनजर दी गई है। फिलहाल अपने पुराने पद (नेशनल एस॰एन॰बी॰ हेड) पर बरकरार रहते हुए, यूपी चैनल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। साथ ही खबर है कि यूपी चुनावों को लेकर सहारा एक बड़ा सर्वे भी करा रहा है, जिसकी कमान भी रमेश अवस्थी के पास ही है। गौरतलब है कि आर्थिक बदहाल के दौर से गुजर रहे इस नेटवर्क में तमाम उथल-पुथल के बाद भी अवस्थी ने सहारा का दामन नहीं छोड़ा और निरंतर सहारा के काम-काज को देख रहे हैं। अवस्थी तेज-तर्रार पत्रकारों में से एक हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इनकी मजबूत पकड़ है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स