होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आउटलुक छोड़ अब इस अखबार से जुड़े राजेश रंजन
आउटलुक छोड़ अब इस अखबार से जुड़े राजेश रंजन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पांच साल तक आउटलुक हिंदी में सेवाएं देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजेश रंजन ने अब अमर उजाला के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। आउटलुक हिंदी में सहायक संपादक के पद पर रहे राजेश रंजन अमर उजाला में समाचार संपादक बनाए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पांच साल तक आउटलुक हिंदी में सेवाएं देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजेश रंजन ने अब अमर उजाला के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। आउटलुक हिंदी में सहायक संपादक के पद पर रहे राजेश रंजन अमर उजाला में समाचार संपादक बनाए गए हैं।
दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय राजेश रंजन की अमर उजाला के साथ यह दूसरी पारी है। इससे पहले राजेश अमर उजाला के मेरठ संस्करण में उप समाचार संपादक के पद पर थे।
राजेश रंजन दैनिक भास्कर, जनसत्ता, बिजनेस भास्कर मे विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले राजेश रंजन की आर्थिक और खेल विषयों पर गहरी पकड़ है। साथ ही अनुवाद के क्षेत्र में भी गहरी पकड़ है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स