होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी टुडे के साथ फिर जुड़े राहुल कुलश्रेष्ठ, बने ऑपरेशन हेड
टीवी टुडे के साथ फिर जुड़े राहुल कुलश्रेष्ठ, बने ऑपरेशन हेड
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो राहुल कुलश्रेष्ठ ने एक बार फिर अपनी पारी टीवी टुडे ग्रुप के साथ शुरू की है। उन्हें यहां ऑपरेशन हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल कुलश्रेष्ठ ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है और वे टीवी टुडे में ग्रुप के सीईओ जॉय चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेंगे। गौरतलब है कि राहुल टीवीटुडे ग्रुप की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1999
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो राहुल कुलश्रेष्ठ ने एक बार फिर अपनी पारी टीवी टुडे ग्रुप के साथ शुरू की है। उन्हें यहां ऑपरेशन हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल कुलश्रेष्ठ ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है और वे टीवी टुडे में ग्रुप के सीईओ जॉय चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेंगे। गौरतलब है कि राहुल टीवीटुडे ग्रुप की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1999 में टीवीटुडे ज्वाइन किया था। तब वे डायरेक्टर टेक्निकल एंड ऑपरेशन की भूमिका निभा रहे थे। इन्हीं की देखरेख में टीवी टुडे का हिंदी न्यूज चैनल आजतक, अंग्रेजी न्यूज चैनल हेडलाइंस टुडे और रीजनल न्यूज चैनल दिल्ली आजतक और तेज़ लॉन्च हुए थे। वर्ष 1999 से 2007 तक ये टीवीटुडे के साथ जुड़े रहे उसके बाद इन्होंने त्रिवेणी मीडिया बतौर सीईओ ज्वाइन कर लिया। जहां पर इन्होंने वॉयस ऑफ इंडिया न्यूज चैनल लॉन्च कराया। जहां पर इन्होंने करीब एक साल तक काम किया और फिर ये वाइड एंगल टेक्नॉलोजी के साथ जुड़ गये और वर्ष 2009 में आईएनएक्स मीडिया को बतौर सलहाकार भी अपनी सेवाएं देने लगे। इन्होंने सिंधिया स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और फिर शहीद भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स