होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुणे से जुलाई में लॉन्च होगा लोकमत समाचार, अगला पड़ाव मुंबई

पुणे से जुलाई में लॉन्च होगा लोकमत समाचार, अगला पड़ाव मुंबई

लोकमत मीडिया ग्रुप अपने हिंदी अखबार लोकमत समाचार का विस्तार करते हुए पुणे से शुरू करने वाला है। इस अखबार की शुरुआत जुलाई माह के आखिरी सप्ताह तक कर दी जायेगी। प्रबंधन का कहना है पुणे एडिशन को शुरू करने के बाद ग्रुप जल्द ही अपना मुंबई संस्करण भी शुरू करेगा। फिर नासिक एडिशन की तैयारी की जायेगी। पुणे एडिशन के लिए तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। अभी लोक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

लोकमत मीडिया ग्रुप अपने हिंदी अखबार लोकमत समाचार का विस्तार करते हुए पुणे से शुरू करने वाला है। इस अखबार की शुरुआत जुलाई माह के आखिरी सप्ताह तक कर दी जायेगी। प्रबंधन का कहना है पुणे एडिशन को शुरू करने के बाद ग्रुप जल्द ही अपना मुंबई संस्करण भी शुरू करेगा। फिर नासिक एडिशन की तैयारी की जायेगी। पुणे एडिशन के लिए तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। अभी लोकमत समाचार नागपुर, औंरगाबाद, कोल्हापुर, अकोला और जलगांव एडिशन से प्रकाशित हो रहा है। इस अखबार की कीमत तीन रूपये रखी गई है। अखबार का यह एडिशन पुणें में बसे हिंदी भाषी लोग या दूसरे प्रदेशों से आये हिंदी भाषी लोगों के लिए शुरू किया गया है। इस अखबार को युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी थीम उत्साह, ऊर्जा और उमंग भी यही दर्शाती है। गौरतलब है कि लोकमत ग्रुप का मराठी अखबार लोमकत, हिंदी अखबार लोकमत समाचार और अंग्रेजी अखबार लोकमत टाइम्स प्रकाशित कर रहा है। लोकमत मराठी के अभी महाराष्ट्र और गोवा में करीब 11 एडिशन हैं आईआरएस 2011 की चौथी तिमाही के अनुसार इसकी पाठक संख्या 24.19 मीलियन है। लोकमत समाचार के अभी पांच एडिशन हैं जिनकी पाठक संख्या 1.44 मीलियन हैं। और लोकमत टाइम्स के दो एडिशन प्रकाशित हो रहे हैं। ग्रुप ने अपनी उपस्थिती इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वर्ष 2008 में आईबीएन लोकमत के जरिए से की। आईबीएन लोकमत नेटवर्क18 और लोकमत ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago