होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फोटो जर्नलिस्ट से भिड़े टीवी एक्टर पुलकित सम्राट, कॉलर पकड़कर दी ये धमकी...
फोटो जर्नलिस्ट से भिड़े टीवी एक्टर पुलकित सम्राट, कॉलर पकड़कर दी ये धमकी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी एक्टर पुलकित सम्राट पर एक प्रेस फोटोग्राफर के साथ मारपीट का आरोप लगा है। दरअसल सम्राट अपनी पत्नी श्वेता रोहिरा से तलाक की अर्जी फाइल करने मुंबई के बांद्रा कोर्ट पहुंचे हुए थे। लेकिन यहां पहुंचते ही वे उनकी फोटो ले रहे मीडियाकर्मियों से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी एक्टर पुलकित सम्राट पर एक प्रेस फोटोग्राफर के साथ मारपीट का आरोप लगा है। दरअसल सम्राट अपनी पत्नी श्वेता रोहिरा से तलाक की अर्जी फाइल करने मुंबई के बांद्रा कोर्ट पहुंचे हुए थे। लेकिन यहां पहुंचते ही वे उनकी फोटो ले रहे मीडियाकर्मियों से उलझ गए और और बदसलूखी की।
पुलकित ने फोटोग्राफर का कॉलर पकड़कर धकेलने और खींचने की भी कोशिश की। पुलकित की इस हरकत से वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फोटोग्राफर को छोड़ने के लिए कहा, जब वह आसानी से नहीं माने तो उन्हें कई लोगों ने मिलकर रोका।
तुनक मिजाजी पुलकित का इस तरह मीडिया के साथ बदसलूकी करना कोई नई बात नहीं है। वे इससे पहले भी मीडिया को अपना ये रंग दिखा चुके हैं।
बता दें कि श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट की सालों की मोहब्बत दो साल पहले शादी के पवित्र बंधन में बदल गई थी। शादी के दो साल के बाद ही दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि आपसी सहमती से दोनों सोमवार की दोपहर मुंबई के बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल करने पहुंचे थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स