होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वेबसाइट संचालक और एडिटर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
वेबसाइट संचालक और एडिटर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
गंभीर आरोपों में एक वेबसाइट संचालक और इसके एडिटर को गिरफ्तार किया गया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे पब्लिश करने को लेकर सोमवार को एक न्यूज वेबसाइट के संचालक और इसके एडिटर को गिरफ्तार किया गया है। मामला जॉर्डन का है।
अल वकील
समाचार वेबसाइट संचालित करने वाले मोहम्मद अल-वकील और एडिटर पर सांप्रदायिक तनाव
भड़काने का आरोप है। हालांकि, विवाद के बाद ईसा मसीह की यह तस्वीर हटा ली गई और इसके लिए
माफी मांगते हुए आरोपियों ने कहा कि यह गलती से हुआ और इसका उद्देश्य किसी की भी
धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं था।
दरअसल, वेबसाइट ने ‘द लास्ट सपर’ तस्वीर से छेड़छाड़ कर इसे प्रकाशित किया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। दोषी पाए जाने पर उन्हें छह महीने से लेकर तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है। गौरतलब है कि लियोनार्डो द विंची की मशहूर पेंटिंग द लास्ट सपर का ईसाई धर्म के लोगों में खास स्थान है।
टैग्स गिरफ्तार