होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकारी चैनल के एमडी के खिलाफ MIB मिनिस्टर ने दिया बड़ा बयान

सरकारी चैनल के एमडी के खिलाफ MIB मिनिस्टर ने दिया बड़ा बयान

सरकारी चैनल में मैनेजिंग डायरेक्टर को लेकर चल रही खींचतान थमने का नाम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पाकिस्तान के सरकारी चैनल ‘पाकिस्तान टेलिविजन’ (पीटीवी) में मैनेजिंग डायरेक्टर को लेकर चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि ‘पीटीवी’ के एमडी अरशद खान को तुरंत अपने प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चौधरी का यह भी कहना है कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की इसलिए आवश्यकता है, क्योंकि ‘पीटीवी’ मुख्यालय को 23 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। चौधरी के अनुसार सूचना-प्रसारण मंत्रालय की सीनेट कमेटी के सदस्यों ने भी एमडी को हटाने की बात का समर्थन किया है।

कमेटी के सेशन के दौरान, सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सीनेटर फैसल जावेद ने कहा कि राज्य की ओर से संचालित इस इकाई में तुरंत सुधार किए जाने चाहिए। उन्होंने इस इकाई के कर्मचारियों और पेंशनर्स के समक्ष आ रहे मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है।

गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पूर्व ही फवाद चौधरी ने ‘पीटीवी’ के खाते से मोटी रकम ट्रांसफर करने को लेकर अरशद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

टैग्स फवाद चौधरी अरशद खान पीटीवी
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

7 hours ago

बड़ी खबरें